
जब रणबीर कपूर पहली बार अपनी चचेरी बहन करीना कपूर के साथ टॉक शो 'कॉफ़ी विद करण' में शामिल हुए थे, वहां उन्होंने खुलकर अपने परिवार के बारें में बात की थी । एक बार फ़िर अपनी आगामी फ़िल्म जग्गा जासूस के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने अपने परिवार के बारें में एक चौका देने वाला खुलासा किया ।
हाल ही में, रणबीर कपूर ने कबूल किया कि, सभी के व्यस्त कार्यक्रमों के कारण, वे कृष्णा राज कपूर के घर में विकली गेट-टू-गेदर नहीं कर पाते हैं । इसलिए , वे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लगातार एक-दूसरे के संपर्क में रहते हैं, जिसमें केवल उनके परिवार के सदस्य ही शामिल हैं । इसी के साथ रणबीर कपूर ने यह भी खुलासा किया कि उस फ़ैमिली ग्रुप में उनके घर का एक ऐसा सदस्य है जो व्हाट्सएप शैली में सबसे इरिटेटिंग है और वो है उनकी बड़ी बहन रिधिमा कपूर साहनी । उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा कि, रिधिमा एक बार में सब कुछ नहीं लिखेंगी और उसे पार्ट-पार्ट में लिखेंगी जिसकी वजह से बार-बार मोबाइल फ़ोन बजता है । इसके अलावा रिधिमा बहुत ज्यादा इमोजीस का भी इस्तेमाल करती हैं ।
रणबीर कपूर के बारें में बात करें तो, आज उनकी बहुप्रतिक्षित फ़िल्म जग्गा जासूस सिनेमाघरों में रिलीज हुई है । इस फ़िल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ़ भी नजर आईं है । इस फ़िल्म को अनुराग बसु ने निर्देशित किया है ।
















