Ranbir

केवल अरिजीत सिंह को ही करण जौहर की आगामी रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर के लिए गाना गाना होगा । ये फ़ैसला है फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक करण जौहर और उनके संगीतकार प्रीतम चक्रबोर्ती का ।

तो अब ये खुलासा किया जा सकता है कि रणबीर कपूर इस फ़िल्म में एक गायक के किरदार में नजर आएंगे । इसलिए ये फ़ैसला लिया गया कि अरिजीत सिंह ही फ़िल्म में रणबीर कपूर को अपनी आवाज़ देंगे । सूत्रों के मुताबिक, रणबीर को लगा कि उनकी और अरिजीत की आवाज़ काफ़ी मेल खाती है ।

अरिजीत सिंह मानते हैं कि एक पार्श्व गायक के लिए फ़िल्म में गायक बने एक अभिनेता को आवाज देना एक अतिरिक्त जिम्मेदारी होती है । अरिजीत कहते हैं कि, मैंने ऐसा पहले भी आशिकी 2 में किया है, जहां आदित्य रॉय कपूर एक सिंगर की भूमिका में थे और इस बार हैं रणबीर कपूर, मैं फिर से, एक पेशेवर गायक के किरदार को आवाज दे रहा हूँ और यह अलग है,सामान्य पार्श्व गायन की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण है । रणबीर कपूर पहले ही टाइटल ट्रेक की शूटिंग कर चुके हैं । मैंने देखा कि रणबीर कपूर ने पहले मेरे गानों के साथ भाव व्यक्त किए और फ़िर उसके बाद गाना रिकॉर्ड किया ।

रणबीर कपूर की तारीफ़ करते हुए अरिजीत ने कहा कि, गाने के बोल के साथ एक मिनिट के लिए कैमरे को अपने फ़ेस पर होल्ड करने में सक्षम होना एक अभिनेता के लिए आज के समय में बहुत दुर्लभ है । ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर ने ये कर दिखाया । एक पल के लिए भी किसी को ये नहीं लगेगा कि वह माइक पकड़कर झूठी भाव-भंगिमाएं बना रहे हैं । जब मैंने रणबीर को गाने की धुनों के साथ झूठी भाव-भंगिमाएं बनाते हुए देखा तो मैं सबसे बेहतर देने के लिए  प्रेरित हुआ । मैंने रणबीर को संगीत के लिए प्रतिक्रिया देते हुए देखा है कि कैसे रॉकस्टार, जिसमें रणबीर ने एक सिंगर का किरदार अदा किया था, में रणबीर को गाना गाना पड़ा था ।

ऐ दिल है मुश्किल के अनुभव ने अरिजीत को ये ऐहसास दिला दिया कि एक अभिनेता के लिए ये समझना कितना जरूरी है कि वो क्या गा रहा है । अरिजीत के मुताबिक, रणाबीर ने ऐ दिल है मुश्किल में एक बेहतरीन गायक को पेश किया है । रणबीर के लिए गाना गाना वाकई बहुत खुशी की बात है , क्योंकि एक पेशेवर पार्श्व गायक के रूप, मैं जानता हूं कि स्क्रीन पर रणबीर कपूर की मौजूदगी मेरे गाने को बहुत दूर तक लेकर जाएगी ।

अरिजीत सिंह कहते हैं कि वह अभी भी ऐ दिल है मुश्किल के लिए गानों की रिकॉर्डिंग कर रहे हैं । हमने ये तय नहीं किया है कि मैं रणबीर के लिए कितने गाने गाऊंगा । लेकिन मैं आपको ये जरुर बता सकता हूं कि दादा (संगीतकार प्रीतम चक्रबोर्ती ) और करण जौहर जो भी फ़ैसला करेंगे वह संगीत की दुनिया में चार चांद लगा देगा । मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं कि रणबीर के लिए गाया मेरा दूसरा गाना पहले गाने से भी बेहतर होगा ।  मैंने अब तक जितने भी गाने गाए हैं उनमें ये गाना सबसे बेहतर है ।