Emraan

अभिनेता से लेखक, और लेखक से निर्माता बने इमरान हाशमी इन दिनों अभिनय से परे नए-नए क्षेत्र में हाथ आजमा रहे हैं । हालांकि बुक राइटर के तौर पर इमरान पहले ही डेब्यू कर चुके हैं । किताब लिखने के बाद अब इमरान हाशमी ने अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले आने वाली पहली फ़िल्म कैप्टन नवाब के लिए स्क्रिप्ट लिखने का फ़ैसला किया है ।

हमें पता चला है कि, इमरान हाशमी, जो अपनी आगामी फ़िल्म कैप्टन नवाब में एक खूफ़िया जासूस का किरदार निभा रहे हैं , फ़िल्म के लिए स्क्रिप्ट भी लिखेंगे और इस फ़िल्म की शूटिंग अक्टूबर तक शुरू हो जाएगी । जाहिरतौर पर ये पूरा महीना स्क्रिप्ट लिखने में बिताएगें । इस मुद्दे पर बात करते हुए इमरान ने कहा कि वह स्क्रिप्ट के लिए पर्याप्त समय देंगे । फिल्म की स्क्रिप्टिंग करके इमरान एक नई शुरुआत करेंगे । इमरान इस वक्त कांसेप्ट बेस्ड सिनेमा की तरफ ज्यादा आकर्षित हैं, और कुछ यादगार फिल्मों में काम करना चाहते हैं । पहली होम प्रोडक्शन फिल्म कैप्टन नवाब  के लिए इमरान राइटर बन रहे हैं ।

इस साल इमरान अज़हर में क्रिकेटर मौहम्मद अजहरुद्दीन के किरदार में दिखाई दे चुके हैं, लेकिन ये फिल्म नहीं चली । इमरान की आखिरी हिट फिल्म राज 3 डी है, जो 2012 में रिलीज हुई थी । इस बीच इमरान की 8 फिल्में रिलीज हुईं, जो फ्लॉप रहीं । राज फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त राज रीबूट रिलीज होने वाली है और इन दिनों इमरान इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं ।  राज रीबूट में इमरान हाशमी के साथ गौरव अरोड़ा और कीर्ति खरबंदा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे ।