
संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह गुलशन कुमार, वो शख्स हैं जिन्होंने संगीत को एक नई ऊंचाईयों पर ला दिया था । उन्होंने संगीत उद्योग में नए जीवन और ऊर्जा का संचार किया । मां वैष्णो देवी के प्रति उनकी अगाध भक्ति, उद्यमी प्रकृति और काम के लिए उनके जुनून, ने उन्हें संगीत की दुनिया में एक चमकता हुआ सितारा बना दिया । संगीत की दुनिया में क्रान्तिकारी बदलाव लाने वाले और मशहूर कैसेट कम्पनी एचएमवी को बड़ी चुनौति देकर बाजार से हटा देने वाले म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज के मालिक और कैसेट किंग गुलशन कुमार ने अपने भक्ति संगीत को हर घर तक पहुंचाया । अब गुलशन कुमार की बायोपिक फ़िल्म बनने जा रही है जिसका नाम है मोगल ।
गुलशन कुमार की बायोपिक फ़िल्म मोगल को उनकी पत्नी सुदेश कुमारी प्रोड्यूस करेंगी, और इस फ़िल्म को सुभाष कपूर द्दारा निर्देशित किया जाएगा । इस फ़िल्म में अहम बात ये है कि कैसेट किंग गुलशन कुमार की बायोपिक में अक्षय कुमार गुलशन कुमार का रोल अदा करेंगे । अक्षय का संगीत के सम्राट गुलशन कुमार के साथ एक विशेष तरह का रिश्ता है क्योंकि अक्षय ने अपने करियर की शुरूआत गुलशन कुमार के साथ ही की थी ।
गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार ने कहा, "मोगल मेरे लिए एक फिल्म नहीं है । यह मेरे सपने के सच होने जैसा है । मेरे पिताजी हमेशा से ही मेरे जीवन मार्गदर्शक रहे हैं और मैं जो भी करता हूं उसमें हमेशा से ही उनकी उपस्थिती महसूस की है । मुझे हमेशा पता था कि एक दिन मैं मोगल बनाऊंगा और पूरी दुनिया के साथ अपने पिता की अद्भुत कहानी को शेयर करुंगा । मैं इस बात से भी बहुत खुश हूं कि मेरी मां इस फ़िल्म को प्रो्ड्यूस करेंगी । और मैं, यह सोच भी नहीं सकता की, अक्षय से बेहतर कोई उनके किरदार को स्क्रीन पर अदा कर पाएगा ।”
फ़िल्मी पर्दे पर गुलशन कुमार के किरदार को अदा करने के लिए अक्षय कुमार बेहद उत्साहित हैं । अपने सोशल अकाउंट पत अक्षय ने फ़िल्म का पोस्टर जारी करते हुए अपने उत्साह को शेयर किया और बताया किउनके साथ ही मेरी शुरूआत हुई थी, वह संगीत सम्राट थे । फिल्म के बारे में अक्षय कुमार ने बताते हुए कहा, मैं उन खुशकिस्मत लोगों में से हूं जो गुलशन जी को बहुत अच्छी तरह जानते हैं । वह मेरी पहली फिल्म सौगंध में मेरे साथ थे । हम दोनों ने काफी सारी समान बातें एक दूसरे के साथ शेयर की थी और हम एक जैसे बैकग्राउण्ड से थे । मैं पर्दे पर उनकी भूमिका निभाने के लिए काफी उत्साहित हूं ।
My association with Him began with my very first film. He was The Emperor Of Music! Now know His story... #Mogul, The Gulshan Kumar story! pic.twitter.com/lD8V6s4HeX
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 15, 2017
सुभाष कपूर ने कहा कि, "जब विक्रम मल्होत्रा ने मेरे साथ इस फिल्म का विचार शेयर किया, तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ था । मैंने हमेशा अपनी टीम को बताया कि मैं गुलशन जी के ऊपर फ़िल्म बनाना चाहूंगा, और देख लो, अब मैं वही बना रहा हूं ।”

गुलशन कुमार अपनी छोटी बेटी तुलसी कुमार से बेहद जुड़े हुए थे,और इसलिए उन्होंने अपने जन्मदिन पर इस फिल्म की घोषणा करने का फैसला किया । मोगल फ़िल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी ।
















