Ranbir-Kapoor-Katrina-Kaif-starrer-Jagga-Jasoos-gets-pushed-to-July-2017-news

एक तरफ़ तो दर्शक रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ़ की अगामी फ़िल्म जग्गा जासूस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं दूसरी तरफ़ यह फ़िल्म किसी न किसी कारण से टलती ही जा रही है । हालांकि फ़िल्म के ट्रेलर में हमें फ़िल्म की एक झलक देखने को मिली, लेकिन साथ ही फ़िल्म के ट्रेलर ने फ़िल्म के लिए उत्सुकता को और बढ़ा दिया । बहरहाल अब खबर आ रही है कि इस फ़िल्म के दर्शकों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा । कई बार टाली जाने के बाद आखिरकार इस फ़िल्म की रिलीज डेट मई 2017 रखी गई लेकिन अब ये भी संभव नहीं हो पाएगी क्योंकि हर बार की तरह इस बार भी फ़िल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया ।

अब फ़िल्म की रिलीज डेट जुलाई में तय कि गई है । फ़िल्म की रिलीज डेट को जुलाई में रखने के पीछे का कारण यह बताया जा रहा है कि फ़िल्म की फ़ाइनल कॉपी मई में आएगी और फ़िर इसके बाद फ़िल्म का प्रमोशन, कैम्पेनिंग वगैराह में भी समय जाएगा । और ये सब करते-करते जुलाई तक का समय हो जाएगा और कथित तौर पर यह फ़िल्म जुलाई महीने के मध्य में सिल्वर स्क्रीन पर देखने को मिलेगी ।

नई रिलीज डेट के बारें में खबर तो यह भी है कि मई में सैफ़ अली खान की आगामी फ़िल्म शेफ़ (इसी नाम की एक हॉलीवुड फिल्म का रीमेक)और श्रद्दा कपूर की हसीना; द क्वीन ऑफ़ मुंबई (दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की बायोपिक) रिलीज होने वाली है और ऐसे में जग्गा जासूस का इतनी बड़ी दो फ़िल्मों से टकराना फ़िल्म के लिए अच्छा नहीं है तो इसी बॉक्सऑफ़िस पर टकराव से बचने के लिए जग्गा जासूस की रिलिज डेट को आगे खिसकाया गया ।

वहीं दूसरी तरफ़, बीच में तो खबर आ रही थी जगा जासूस की फ़ाइअनल कॉपी के आने में देरी हो गई इसलिए फ़िल्म को अप्रैल से मई में शिफ़्ट कर दिया गया । इससे पहले अफ़वाहें थी कि चूंकि यह फ़िल्म बच्चों के लिए भी है इसलिए अप्रैल के महीने में बच्चे और उनके माता-पिता परिक्षाओं में व्यस्त रहेंगे और ऐसे में उनकी फ़िल्म को नुकसान हो सकता है ।

यूटीवी डिज्नी द्दारा प्रोड्यूस रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ़ अभिनीत फ़िल्म जग्गा जासूस को अनुराग बसु द्दारा निर्देशित किया गया है ।