
एक मॉडल से बॉलीवुड की सफ़ल अभिनेत्री बनने तक का सफ़र अनुष्का शर्मा कीने सफ़लता पूर्वक पूरा किया । करीब हर बड़ी फ़िल्म में मौजूद रहने वाली खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का न केवल एक सफ़ल और चहेती अभिनेत्री बनने में बल्कि एक निर्माता के रूप में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं ।
इतनी सफ़लता हासिल करने के बाद अब यह कहने की जरूरत नहीं है कि अनुष्का अब कई बड़े-बड़े फ़िल्ममेकर और ब्रांड्स की पसंद बन गई हैं । ब्रांड्स की बात करें तो, बॉलीवुड हंगामा के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, अनुष्का शर्मा जल्द ही विश्व स्तर के प्रसिद्द 'पोलरॉयड आईवियर' की ब्रांड एम्बेस्डर के रूप में नजर आएंगी । यदि सब कुछ ठीक रहा तो अनुष्का इस ब्रांड को एंडोर्स करती हुईं नजर आएंगी ।
इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा की जा रही है ।
















