बॉलीवुड में एक के बाद एक कोरोना संक्रमण की खबर सुनने में आ रही है । और अब अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी कोरोना पॉजिटिव निकली हैं । रकुल प्रीत सिंह ने खुद अपने कोरोना संक्रमित होने की खबर सोशल मीडिया पर दी । रकुलप्रीत इन दिनों हैदराबाद में अपनी फिल्म मेडे की शूटिंग कर रही हैं ।

रकुल प्रीत सिंह हुईं कोरोना पॉजिटिव, लोगों से की अपील- ‘मेरे टच में आए लोग भी अपना टेस्ट करवा लें’

रकुल प्रीत सिंह कोरोना पॉजिटिव

रकुल प्रीत सिंह ने पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मेरा Covid-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है । मैंने अपने आपको क्वारंटीन कर लिया है । मैं ठीक हूं । मैं आराम कर रही हूं ताकि शूट पर वापस आ सकूं । रिक्वेस्ट करती हूं कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं वे सभी अपना टेस्ट करवा लें । शुक्रिया और कृपया सुरक्षित रहें ।” इस पोस्ट के बाद रकुल के फ़ैंस और उनके करीबी उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं ।

बता दें कि हाल ही में अपनी फ़िल्म की शूटिंग के दौरान वरुण धवन, नीतू सिंह, कृति सैनॉन, निर्देशक राज मेहता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे । वहीं इससे पहले मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या और कनिका कपूर भी कोरोना पॉजिटिव हुई थी ।

रकुल के वर्क फ़्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही अजय देवगन की फ़िल्म मेडे में नजर आएंगी । इसके अलावा वह जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर के साथ फ़िल्म सरदार एंड ग्रैंडसन में भी नजर आएंगी ।