बीते साल प्रियंका चोपड़ा का आध्यात्मिक गुरू ओशो रजनीश की सबसे भरोसेमंद शिष्या मां शीला पर बायोपिक फ़िल्म बनाने का फ़ैसला काफ़ी उत्साहजनक रहा । आध्यात्मिक गुरु ओशो के बेहद करीब रही विवादित मां शीला के जीवन पर फ़िल्म बनाना काफ़ी आकर्षित करने वाला है । दिलचस्प बात ये है कि, मां शीला की बायोपिक फ़िल्म को अकेडमी अवॉर्ड विनर बैरी लेविंसन द्दारा निर्देशित किया जाएगा और इस फ़िल्म में प्रियंका चोपड़ा मां शीला का किरदार निभाने वाली थी ।

प्रियंका चोपड़ा की मां शीला बायोपिक फ़िल्म ठंडे बस्ते में गई

 

प्रियंका चोपड़ा की मां शीला बायोपिक ठंडे बस्ते में गई

एक साल पहले अनाउंस हुई इस फ़िल्म को लेकर उसके बाद कोई चर्चा नहीं हुई । लेकिन अब सूत्रों ने जानकारी दी है कि, प्रियंका अब दूसरी फ़िल्म बनाने की सोच रही है । इसके अलावा, मां शीला भी एक विवादास्पद विषय है और उनसे जुड़े लोग चोपड़ा जोनस की इस फ़िल्म पर कंट्रोल चाहते है ।

तो फ़िर मां शीला की बायोपिक कहां चली गई ? शायद, करण जौहर के हाथों में । करण ने हाल ही में नेटफ्लिक्स के लिए मां शीला का इंटरव्यू लिया था । लेकिन अभी किसी को ये नहीं पता कि ये इंटरव्यू ऑन एयर कब होगा क्योंकि करण को विवादित महिला का इंटरव्यू लेने के का करण कई आलोचना का सामना करना पड़ा था ।

इस बीच नेटफ्लिक्स ने सह निर्माता के रूप में करण जौहर के साथ मां शीला पर एक वृत्तचित्र की भी घोषणा की है ।

वास्तव में करण जौहर का मां शीला और उनके गुरु रजनीश के प्रति आकर्षण अथक है । वह शकुन बत्रा द्वारा निर्देशित रजनीश पर एक फिल्म का निर्माण करने के लिए तैयार थे, इसमें आमिर खान को विवादास्पद रजनीश की भूमिका निभानी थी, जबकि आलिया भट्ट, इसमें मां शीला का किरदार निभाने के लिए तैयार थीं ।

यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा का खुलासा, ओशो की करीबी मां आनंद शीला बायोपिक खुद चलकर उनके पास आई

लेकिन ये फ़िल्म भी ठंडे बस्ते में चली गई । तो क्या ओशो और उनकी प्रिय शिष्य मां शीला पर बनने वाली फ़िल्में महज एक झांसा थी ?