निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने बीते साल जुलाई में अक्षय कुमार और कृति सैनॉन के साथ अपनी आगामी फ़िल्म बच्चन पांडे का ऐलान किया । साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनने वाली फ़िल्म बच्चन पांडे को फ़रहाद सामजी द्दारा डायरेक्ट किया जाएगा । और मेकर्स ने इस फ़िल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट कृति सैनॉन को कास्ट किया । इस फ़िल्म की शूटिंग इस साल मई से शुरू होगी । जबकि यह फ़िल्म इसी साल 2020 में क्रिसमस के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी । और अब हमने सुना है कि, पूजा हेगड़े को भी इस फ़िल्म में अक्षय के साथ एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने के लिए अप्रोच किया गया था । बता दें कि पूजा हेगड़े और कृति सैनॉन और अक्षय ने साथ में साजिद की फ़िल्म हाउसफ़ुल 4 में इससे पहले काम किया है ।

EXCLUSIVE: बच्चन पांडे में अक्षय कुमार की लव इंटरेस्ट बनने के लिए कृति सैनॉन और पूजा हेगड़े के बीच मची होड़ ?

बच्चन पांडे में अक्षय कुमार के साथ पूजा हेगड़े को भी अप्रोच किया

ट्रेड सूत्र ने बताया कि, ''अक्षय की बच्चन पांडे में दो अभिनेत्रियों के लिए रोल है । एक तो वो लड़की जिससे वह अपनी युवावस्था के दौरान पसंद करता है और दूसरी वह जो अब मैच्योर हो गया है और फ़िर उसकी कोई नई लव इंटरेस्ट बनी है । फ़िल्म की कहानी एक ऐसे आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने छोटे भाइयों के लिए अपनी खुशी का त्याग करने को तैयार है । सभी भाई शादी तो करना चाहते हैं लेकिन वह ऐसा कर नहीं सकते जब तक कि उनका बड़ा भाई शादी नहीं कर लेता । इसलिए सभी भाई मिलकर अपने बड़े भाई के लिए लड़की ढूंढते हैं ।

इस फ़िल्म में कृति अक्षय की दूसरी लव इंटरेस्ट का किरदार निभाती हैं जिससे उनकी शादी होती है जबकि पूजा को उस पहली लड़की का किरदार निभाने के लिए अप्रोच किया गया जिससे यंग एज में अक्षय को प्यार हुआ था ।''

बच्चन पांडे का नाम शुरूआत में लेंड ऑफ़ लुंगी था जो कि कथित रूप से तमिल फ़िल्म वीरम का हिंदी रीमेक होने वाली थी । लेकिन अब इस फ़िल्म का नाम बच्चन पांडे है । और फ़िल्म में भी अक्षय के किरदार का नाम बच्चन पांडे ही है । इतना ही नहीं पूजा को रोहित शेट्टी की अक्षय अभिनीत फ़िल्म सू्र्यवंशी के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन फ़िर बात नहीं बन पाई ।

यह भी पढ़ें : It’s official! बच्चन पांडे में अक्षय कुमार के अपोजिट हुई कृति सैनॉन की एंट्री

फ़िलहाल फ़रहाद बच्चन पांडे की स्क्रिप्ट पूरी कर रहे है और इसके बाद फ़िल्म की शूटिंग शुरू होगी । शूटिंग सितंबर में खत्म होने की उम्मीद है क्योंकि क्रिसमस पर इसे रिलीज भी हो्ना है ।