रजनीकांत और अक्षय कुमार अभिनीत फ़िल्ममेकर शंकर की आगामी फ़िल्म 2.0 की रिलीज डेट एक बार फ़िर आगे खिसक गई है । रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 के जानकार सूत्र के मुताबिक, पहले यह फ़िल्म 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, जो कि बाद में शिफ़्ट होकर 15 अगस्त को हो गई थी । रजनीकांत की यह फ़िल्म रोबोट का सीक्वल है ।

फ़िल्म से जुडे सूत्र ने खुलासा किया कि, ''27 अप्रैल को तो भूल जाओ, मैं तो वास्तव में यह भी कल्पना नहीं कर सकता कि यह 15 अगस्त को कैसे रिलीज होगी । यह अभी तैयार ही नहीं है । और यह कुछ महीनों तक तैयार भी नहीं होगी । 3D स्पेशल इफ़ेक्ट्स तय समय से ज्यादा समय ले रहे है । अमेरिकी डिजिटल कंपनी, जिसे वीएफएक्स का काम सौंपा गया था, ने काम बिगाड़ दिया । इसलिए इफ़ैक्ट्स पर काम शुरूआत से करना पड़ा । और पोस्ट प्रोडक्शन का काम तो अभी बहुत दूर है ।"
इस वजह से अपनी दोनों रिलीज डेट को गंवा दिया 2.0 ने
सूत्र ने बताया कि, फ़िल्म को 15 अगस्त से इसलिए शिफ़्ट किया गया क्योंकि इस दिन अक्षय कुमार अभिनीत रीमा कागती की आगामी फ़िल्म गोल्ड रिलीज हो रही है । इस साल अक्षय कुमार की दो बड़ी फ़िल्में पैड मैन और गोल्ड रिलीज हो रही है । इसलिए अक्षय कुमार का 2.0 का रिलीज प्लान, यदि सब कुछ ठीक रहा तो उनके पसंदीदा दिन यानी 2019 के गणतंत्र दिवस पर शिफ़्ट होगा ।
गौरतलब है कि, 2.0 साल 2010 में आई ब्लॉकबस्टर फ़िल्म रोबोट का सीक्वल है । इसके पहले भाग में रजनीकांत और ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आए थे । जबकि इसके दूसरे भाग 2.0 में रजनीकांत के साथ एमी जैक्सन व अक्षय कुमार नजर आने वाली है । अक्षय इस साई-फ़ाई फ़िल्म, जो द्विभाषी है, में बेहद दुष्ट खलनायक बने है । इसे हिंदी और तमिल में शूट किया गया है और बद में इसे तेलगु में डब किया जाएगा ।
यह भी पढ़ें : दुबई में शानदार तरीके से हुआ रजनीकांत, अक्षय कुमार की मेगाबजट फ़िल्म 2.0 म्यूजिक लॉंच
















