सिंघम अगेन के बाद अजय देवगन रेड 2 के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं । आज रेड 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और उम्मीद के मुताबिक, ये पूरी तरह से एक पावर-पैक्ड ड्रामा से भरा हुआ है । सुपरहिट फिल्म रेड (2018) की सफलता के बाद, इसका सीक्वल भ्रष्टाचार, सत्ता और रोमांच से भरी एक नई कहानी लेकर आया है । इस बार फ़िल्म में कानून और सत्ता का एक नया टकराव देखने को मिलेगा ।

Raid 2 Trailer: रेड 2 में दिखेगी अजय देवगन और रितेश देशमुख के बीच कानून और सत्ता की लड़ाई ; तमन्ना भाटिया का सरप्राइज आइटम नंबर

अजय देवगन की  रेड 2 का ट्रेलर आउट

रेड 2 में अजय देवगन एक बार फिर अपने दमदार किरदार, इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक के रूप में स्क्रीन पर लौटे हैं । इस बार उनके सामने है रितेश देशमुख का खतरनाक किरदार – जो एक ताकतवर और चालाक राजनेता ‘दादाभाई’, जो सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकता है, का किरदार निभा रहे हैं ।

ट्रेलर में दोनों के बीच की टक्कर बेहद जबरदस्त लग रही है – अजय देवगन की गहरी नज़रों और सीरियस डायलॉग्स के सामने, रितेश का नया रूप सरप्राइज करता है। उनका किरदार करिश्मा और क्रूरता दोनों को बखूबी दिखाता है, जिससे ये टकराव और भी रोमांचक हो जाता है।

रेड 2 में अजय देवगन और रितेश देशमुख के अलावा वाणी कपूर, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक और अमित सियाल जैसे सितारे भी अहम रोल निभाते हुए नजर आने वाले हैं । इसके अलावा जैकलीन फर्नांडिस और तमन्ना भाटिया इस फिल्म के अलग-अलग आइटम गानों में डांस करती नजर आएंगी।

राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी ये फिल्म साल की सबसे चर्चित थ्रिलर फ़िल्म में से एक है । जब कानून और सत्ता आमने-सामने हों, तो टकराव लाज़मी है – क्या आप इस भिड़ंत के लिए तैयार हैं?

रेड 2 को भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। इसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है और यह एक पैनोरमा स्टूडियोज़ प्रोडक्शन की फ़िल्म है। रेड 2,  1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी ।