ज्योतिराव फुले और उनकी पत्नी सावित्री फुले के जीवन पर आधारित अनंत महादेवन की फिल्म फुले, जो इस शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, अब अप्रैल के एंड तक के लिए पोस्टपोन कर दी है । यानी अब प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की फुले 25 अप्रैल को थिएटर में रिलीज होगी । इस खबर को कन्फर्म करते हुए निर्माता रितेश कुडेचा ने कहा, “हां, फिल्म को 25 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। हमने आज सुबह यह फैसला लिया ।फुले में अभिनेता प्रतीक गांधी, महात्मा ज्योतिराव फुले और अभिनेत्री पत्रलेखा उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले के किरदार में नजर आने वाली हैं ।

सनी देओल की जाट और गिप्पी ग्रेवाल की अकाल के साथ नहीं आएगी प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की फुले ; प्रोड्यूसर ने कंफर्म की ये नई रिलीज डेट

प्रतीक गांधी की फुले पोस्टपोन हुई

फुले जहां पहले सनी देओल की जाट और गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म अकाल के सतह 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी अब पोस्टपोन होकर 25 अप्रैल को रिलीज होगी । फुले के पोस्टपोन होने से अब जाट और अकाल: द अनकॉन्क्वेर्ड को 10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर क्लियर विंडो मिलेगी ।

गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म अकाल के लिए करण जौहर ने गिप्पी के साथ मिलकर एक एक्शन एपिक फ़िल्म का निर्माण किया है, जिसमें वीरता और राष्ट्रवाद पर जोर दिया गया है। हालांकि यह फिल्म पंजाब में धूम मचाने वाली है, लेकिन इसमें एक खास जोश और ऊर्जा है जो इसे पंजाब के बाहर के दर्शकों के लिए आकर्षक बनाएगी । गिप्पी ने अभी तक पंजाब के बाहर के क्षेत्र में जीत हासिल नहीं की है। अकाल के साथ, उनसे उम्मीद की जा रही है।

सनी देओल के साउथ डेब्यू के रूप में आ रही जाट पहले ही उनके दर्शकों के बीच जगह बना चुकी है । जाट में सनी देओल का गदर स्टाइल में एक्शन देखने को मिलेगा और इस फ़िल्म में उन्हें सपोर्ट करेंगे छावा फेम विनीत कुमार सिंह और रणदीप हुड्डा जिन्हें ट्रेलर रिलीज के बाद से ही काफ़ी सराहा जा रहा है ।

विनीत, निश्चित रूप से छावा के बाद से ही अपनी लोकप्रियता के शिखर पर हैं । निर्माताओं ने छावा की सफलता के प्रतीक के रूप में उन्हें उर्वशी रौतेला के साथ एक आइटम गीत में शामिल किया है । हुड्डा वीर सावरकर की शिष्टता से लेकर जाट में सख़्त खलनायक रणतुंगा की गतिशीलता तक, हर पहलू को बदलने के मूड में हैं।

जाट भी अकाल की तरह ही वन-मैन शो है । बॉक्स ऑफिस पर सनी और गिप्पी...दोनों की जीत हो सकती है।