महामारी बनकर आए कोरोना वायरस को फ़ैलने से बचाने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को लगभग दो महीने होने को हैं लेकिन स्थिती जस की तस बनी हुई है । किसी को नहीं पता कि ये लॉकडाउन कब खुलेगा और हालात कब सामान्य या कहें पहले जैसे होंगे । लॉकडाउन की वजह से आगामी फ़िल्मों की रिलीज डेट्स भी एक-एक करके पोस्टपोन हो रही हैं । इतना ही मनोरंजन जगत में ये भी सवाल उठ रहा है कि यदि लॉकडाउन के बाद माना थिएटर खुल भी जाएं तो क्या पहले जैसे दर्शकों की भीड़ आएगी ? और फ़िल्म जगत की इसी परेशानी का फ़ायदा ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म यानी ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म्स को मिल रहा है । कुछ बड़े ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म्स फ़िल्ममेकर्स को उनकी फ़िल्में उनके प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज करने के लिए भारी-भरकम रकम ऑफ़र कर रहे हैं ।

यह भी पढें : BREAKING: कोरोना वायरस की वजह से अधूरा रह गया सलमान खान की राधे-योर मोस्ट वॉंटेड भाई का काम, अब ईद पर नहीं हो पाएगी रिलीज

सलमान खान की राधे- योर मोस्ट वॉंटेड भाई की शूटिंग अभी बाकी है

खबर आ रही थी कि एक बड़े ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म ने सलमान खान की बहुप्रतिक्षित फ़िल्म राधे- योर मोस्ट वॉंटेड भाई की ओटीटी रिलीज के लिए बहुत बड़ी रकम ऑफ़र की है । राधे के एक्टर और प्रोड्यूसर सलमान खान के मैनेजर जोर्डी पटेल ने बताया कि वे लोग राधे की ओटीटी रिलीज के लिए तैयार थे बर्शते वो उनकी मांगी गई रकम यानी 250 करोड रु दे तो ।

और जब बॉलीवुड हंग़ामा ने इस बारें में जोर्डी पटेल से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि ये सब महज अफ़वाहें हैं । उन्होंने कहा कि, “मैंने कोई फ़िगर दिया ही नहीं है । और जैसा कि मैंने पहले कहा कि, हम राधे की ओटीटी रिलीज के लिए तैयार हैं, लेकिन उससे पहले इस फ़िल्म का पूरा होना जरूरी है साथ ही उसके बाद हालात का जायजा लिया जाएगा उसके बाद ही इस पर फ़ैसला लिया जाएगा ।”

शूटिंग अभी बाकी है

तो यदि 250 करोड़ रु नहीं तो आपके दिमाग में कुछ तो एक अमाउंट होगा जो आप ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म को देंगे । इस पर मैनेजर ने बताया कि, “हमारे दिमाग में अभी कुछ फ़िगर नहीं है । फ़िल्म अभी तक पूरी भी नहीं हुई है । तो हम कैसे एक तय अमाउंट बता सकते हैं ? अभी हमें कुछ गाने भी शूट करने हैं और कुछ सीन्स भी ।”

तो मेकर्स राधे की रिलीज को कितने समय तक होल्ड पर रखने की प्लानिंग कर रहे हैं ? सिनेमाहॉल अगस्त या सितम्बर तक शुरू होने की उम्मीद है । जोर्डी पटेल ने कहा कि, “क्या लोग अगस्त तक फ़िल्म थिएटर्स में देखने जाना पसंद करेंगे ? ऐसा लगता तो नहीं है । इसके बाद ही हालात का जायजा लेने के बाद ही फ़ैसला लिया जाएगा कि इसे कब और कहां रिलीज किया जाए ।”

यह भी पढें : BREAKING: कोरोना वायरस की वजह से अधूरा रह गया सलमान खान की राधे-योर मोस्ट वॉंटेड भाई का काम, अब ईद पर नहीं हो पाएगी रिलीज

राधे की बात करें तो, इसमें सलमान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ़ अहम भूमिका में नजर आएंगे । प्रभु देवा द्दारा निर्देशित राधे एक कॉप ड्रामा है ।