Anushka-Sharma

अनुष्का शर्मा, जो इन दिनों अपने प्रोडक्शन की फ़िल्म फ़िल्लौरी के प्रमोशन में व्यस्त हैं, ने बॉलीवुड हंगामा के ब्रॉडबेंड कंटेट हेड फ़रिदून शहरयार के साथ के एक्सक्लूसिव वीडियो इंटरव्यू में इस खबर पर मुहर लगाई कि उन्होंने राजकुमार हिरानी द्दारा निर्देशित संजय दत्त की बायोपिक के लिए अपने हिस्से के कैमियो रोल की शूटिंग कर ली है ।

अनुष्का शर्मा, फ़िल्ममेकर रजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म पीके, जिसमें अनुष्का का काफ़ी महत्वपूर्ण रोल था, में आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थी । फ़िल्म में उनके रोल को खूब सराहा गया । संयोग से, अनुष्का ने थ्री इडियट्स के लिए भी स्क्रीन टेस्ट दिया था और इस बारें में राजकुमार हिरानी और आमिर खान को तब पता चला जब वे पीके की शूटिंग कर रहे थे । हर कोई दत्त की बहुप्रतिक्षित बायोपिक में अनुष्का शर्मा के रोल को देखने के लिए बेताब है ।