Promotional-train-travel-strategy-1

जब रईस के मेकर्स ने, रईस को प्रमोट करने के लिए शाहरुख खान और अन्य द्दारा मुंबई से नई दिल्ली की यात्रा करने का मार्केटिंग प्लान बनाया, तो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका ये प्लान किसी की जान भी ले लेगा । आपको बता दें कि, हमने आपको बताया था कि शाहरुख खान रईस के प्रमोशन के लिए मुंबई से नई दिल्ली की यात्रा 'अगस्त क्रांति एक्सप्रेस' से करेंगे । यह ट्रेन अंधेरी, बोरीवली, सूरत, वड़ोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर और मथुरा जैसे बड़े स्टेशनों पर ही रुकती है ।

इस खबर में लेटेस्ट खबर ये है कि जब ये ट्रेन वड़ोदरा स्टेशन पहंची, तो ये कहने की जरूरत नहीं है कि रेलवे स्टेशन पर भीड़ अपने सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए पागल सी हो गई और अचानक भगदड़ सी मच गई । शाहरुख के वडोदरा पहुंचने की खबर से शाहरुख के फैंस इतनी बड़ी तादाद में वडोदरा जंक्शन पर पहुंच गए कि वहां के हालात बेकाबू हो गए । और इसी अराजकता भरे माहौल और भीड़भाड़ में एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए ।

इस घटना के बारें में विस्तार से बताते हुए रेलवे पुलिस ने कहा कि, अपने सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ यहां जमा हुई । सोमवार को रात करीब 10:30 बजे वडोदरा स्टेशन के प्लैटफॉर्म नंबर 6 पर ट्रेन 10 मिनट के लिए रुकी थी । जैसे ही ट्रेन प्लेटफ़ॉर्म पर आती हुई दिखी वैसे ही वहां उपस्थित भीड़ बेकाबू हो गई और ट्रेन की खिड़की के शीशे पीटने शुरू कर दिए । अचानक वहां भगद।द जैसे हालात पैदा हो गए, लोग एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे । ऐसे हालात पैदा होते देख भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया । खबरों के मुताबिक, वड़ोदरा स्टेशन पर शाहरुख खान से मिलने के लिए क्रिकेटर

यूसूफ़ पठान और इरफ़ान पठान भी पहुंचे थे ।

Promotional-train-travel-strategy-2

इतना काफ़ी नहीं था कि, जब ट्रेन स्टेशन से छूटी वहां उपस्थित लोग ट्रेन के साथ ही दौड़ने लगे । ट्रेन छूटने के बाद भीड़ में हुई धक्का-मुक्की की वजह से फरीद खान नाम के एक शख्स की दम घुटने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई । और लाठीचार्ज के दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए । फ़रीद खान एक स्थानीय राजनेता थे और उनके साथ उनकी एक मुंबई बेस्ड पत्रकार रिश्तेदार शमिना थी । इस दुखद घटना के बारें में ट्विट करते हुए शमिना, जो शाहरुख के इस प्रमोशनल इवेंट को कवर करने वाली मीडिया टीम का हिस्सा थी, ने कहा कि, "हम सभी इस खबर से बेहद दुखी हैं । यह भगदड़ की वजह से नहीं हुआ था । उनकी मौत कार्डीऐक अरेस्ट होने की वजह से हुई । फ़रीद खान,इस महिला पत्रकार के अंकल थे जो उसी ट्रेन में सफ़र कर रहे थे । इस खबर ने सब को हिला कर रख दिया । खुद शाहरुख खान भी इस खबर से बेहद दुखी हैं । यहां तक की हम सभी इस खबर से दुखी हैं । शाहरुख खान ने उनके परिवार को सभी मदद मुहैया कराई । सभी उनके परिवार के लिए प्रार्थना करते हैं... RIP! यह यात्रा वास्तव में अप्रत्याशित है । . #RaeesbyRail #UnexpectedThingHappended”.

दिल्ली पहुंचने पर, शाहरुख़ ने मीडिया से बात की और कहा कि ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और वो हादसे में गुज़र गए व्यक्ति के परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट करते हैं । शाहरुख खान ने कहा कि, "हमारी एक सहयोगी हमारे साथ यात्रा कर रही थीं । उनके एक करीबी वडोदरा में उनसे मिलने आये । उन्हें दिल का दौरा पड़ा । यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है । हमने यह सोचकर यात्रा शुरु की थी कि सब एक साथ जाएंगे, एक-दूसरे के साथ समय गुजारेंगे लेकिन जब हमारी एक सहयोगी ने ऐसी यात्रा के दौरान अपने एक करीबी को खो दिया तो हम सब दुखी हो गये । प्रत्येक व्यक्ति की ओर से तथा हम सभी की संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं । वह (सहयोगी) वहां पहुंच गयी हैं । मैंने उनसे बात की । मुझे लगता है कि एक या आधे घंटे में अंतिम संस्कार किया जाएगा । वहां परिवार के सदस्यों के साथ हमारे कुछ लोग हैं ।"