16 दिसंबर 2012 का वो सबसे भयानक रात जब एक 23 साल की लड़की के साथ चलती बस में 6 लोगों ने बर्बर तरीके से सामूहिक बलात्कार किया और फ़िर उसके बाद उसे और उसके दोस्त को मारने की कोशिश की । बर्बर तरीके से किए गए इस सामोहिक बलात्कr के बाद सभी आरोपी को हिरासत में ले लिया । 6 आरोपी में से एक आरोपी नाबालिग था इसलिए उसे बाल सुधार कारागृह में भेजा गया, जो 3 साल बाद बाहर आ गया, बाकी के 5 आरोपी को फ़ांसी की सजा सुनाई गई । 5 में से एक ने जेल में ही आत्महत्या कर ली । इसके बाद इस केस में निर्भया के माता-पिता को सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले का इंतजार था साथ ही पूरे देश को, और कल वो दिन आ गया जब निर्भया को इंसाफ़ मिला और 2012 के सामूहिक दुष्कर्म कांड में सुप्रीम कोर्ट ने चार दोषियों को मौत की सजा सुनाई । हर किसी के साथ-साथ बॉलीवुड नेन भी इस फ़ैसले का स्वागत किया ।

शुक्रवार के दिन, 5 मई को सुप्रीम कोर्ट ने 16 दिसंबर 2012 में हुए जघन्य निर्भया गैंगरेप केस में 4 आरोपी को फ़ांसी की सजा सुनाई । भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री हर मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करती है । और इस फ़ैसले के बाद भी पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री एकजुट होकर निर्भया मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की ।

प्रियंका ने इस भावुक खत में लिखा, 'इस फैसले को आने में भले पांच साल का वक्त लगा हो, लेकिन आखिर आज सत्य जीत ही गया । इस फैसले से सभी को सीख मिलेगी । मुझे अपने देश की कानून व्यवस्था पर गर्व महसूस हो रहा है । पिछले पांच सालों से पूरा देश इस फैसले की मांग कर रहा था । सभी बस यही चाहते थे कि उन 6 दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले ।'

प्रियंका ने आगे लिखा कि ‘ये कोई मामूली लड़ाई नहीं थी । ये एक ऐसी क्रांति थी जिसने पूरे भारत को हिला दिया था । इस क्रांति में भारत का हर तबका चाहे वह वर्किंग वुमन, स्टूडेंट्स, हर कोई इसमें शामिल था । आज से 5 साल पहले शुरु हुई इस लड़ाई का फैसला आज हुआ है । यह एक ऐसी लड़ाई थी, जिसे हर इंसान ने अपनी तरफ से लड़ा । निर्भया को हम लोग कभी भूल नहीं पाएंगे । यह लड़ाई किसी एक की नहीं थी, बल्कि ये समाज के हर तबके की थी । हर लड़की की थी ।’

प्रियंका के अलावा ऋषि कपूर, वरुण धवन, दीया मिर्जा और रणवीर शौरी सहित अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया ।