26 साल बाद, एक बार अमिताभ बच्चन और ॠषि कपूर की जोड़ी फ़िल्मी पर्दे पर एक साथ नजर आएगी । इससे पहले ये दोनों फ़िल्म अजूबा में साथ नजर आए थे । इस बार अमिताभ-ॠषि की ये जोड़ी फ़िल्म 102 नॉट आउट में पिता-बेटे के किरदार में नजर आएंगे ।

इस फ़िल्म को उमेश शुक्ला, जिसने पिछली बार अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और ॠषि कपूर को फ़िल्म ऑल इस वेल में डायरेक्ट किया था, द्दारा निर्देशित किया जाएगा । शुक्ला की पिछली दो फीचर फिल्म ओफ़ माई गॉड और ऑल इज वेल की तरह 102 नॉट आउट भी एक हिट गुजराती प्ले 102 नॉट आउट, जिसे सौम्या जोशी ने लिखा और डायरेक्ट किया था, पर बेस्ड होगी । सौम्या जोशी उमेश शुक्ला की फ़िल्म के लिए भी स्क्रिप्ट लिखेंगी ।

102 नॉट आउट 102 वर्षीय दत्ताराय वखारिया की कहानी है जो इस उम्र में भी मह्त्वाकांक्षी है सपने देखता है, जबकि वहीं उसका चिड़चिड़ा 75 वर्षीय पुत्र बाबू सनकी और चिड़चिड़ा है ।

102 साल का पिता दिखने के लिए बिग बी जटिल प्रोस्टेटिक्स का इस्तेमाल करेंगे जबकि ॠषि, जो फ़िल्म कपूर एंड संस में 90 साल के पिता का रोल निभा चुके हैं, को शायद अमिताभ बच्चन के 75 वर्षीय बेटे की तरह दिखने के लिए प्रोस्टेट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी ।

साल 1991 में अमिताभ बच्चन और ॠषि कपूर फ़िल्म अजूबा में नजर आए थे । इससे पहले ये दोनों मनमोहन देसाई की फ़िल्म अमर अकबर एंथनी, नसीब और कुली में साथ नजर आ चुके हैं । इन सभी फ़िल्मों में ये दोनों भाई के रूप में नजर आए थे । इसलिए इस बार इन्हें पित-बेटे का किरदार निभाते हुए देखना दिलचस्प होगा ।