हर साल, प्रतिष्ठित मैगजिन वैरायटी, दुनिया के 500 सबसे प्रभावशाली लोगों की एक सूची निकालती है । वैरायटी की यह सूची उन लोगों की होती है जिन्होंने 2 ट्रिलियन डॉलर की ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कारोबार में अपना योगदान दिया है । और इस बार 500 प्रभावशाली व्यक्तियों की इस सूची में 12 नाम भारतीयों के भी हैं जिनमें प्रियंका चोपड़ा व सलमान खान का नाम सबसे ऊपर है ।

12 भारतीयों में से, वैराइटी द्वारा सलमान खान की प्रोफ़ाइल में उनके हिट एंड रन केस सहित उनके कैरियर के उतार-चढ़ाव को भी सूचीबद्ध किया गया है । वैराइटी ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है । ट्वीट में लिखा, 'शाहरुख खान और आमिर खान के अलावा एक और एक्टर सलमान खान ही हैं जो दशकों से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है ।' इस ट्वीट के साथ एक लिंक भी शेयर किया है जिसमें सलमान खान की हाल ही में रिलीज फिल्म और आने वाली फिल्मों का जिक्र हैं । इस लिंक में सलमान के चैरिटेबल ऑर्गनाइजेशन बीइंग ह्यूमन की खबर भी है ।

प्रियंका चोपड़ा की प्रोफ़ाइल को 2002 में उनकी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने के लिए विस्तृत बॉलिवुड अभिनेत्री बनने का विवरण दिया गया है । इसमें उनके प्रोडक्शन हाउस का भी उल्लेख किया है, अपने टीवी शो क्वांटिको के साथ हॉलीवुड में जाना और फ़िल्मों में अभिनय का भी उल्लेख किया गया है । इसके अलावा प्रियंका के यूनीसेफ से जुड़े होने और बच्चों के अधिकारों के लिए गुडविल अम्बेसडर बनने की चर्चा की है ।

एक फ़िल्ममेकर का नाम भी इस सूची में शामिल है और वो है करण जौहर का । उनकी प्रोफ़ाइल में लिखा है, "करन जौहर ने 1 99 8 में कुछ कुछ होता है, के साथ एक निर्देशक के रूप में शुरुआत की और तब से सफल फिल्मों का निर्देशन किया है जिसमें माई नेम इज खान और कभी खुशी कभी गम जैसी हिट फ़िल्में शामिल हैं । जब से करण ने अपने पिता यश जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन की बागडोर अपने हाथ में ली है,तब से उन्होंने 30 से अधिक फिल्मों और टेलीविजन कार्यक्रमों को प्रोड्यूस किया है । जौहर भारतीय मनोरंजन उद्योग के सबसे स्पष्ट चेहरों में से एक है ।"

इस लिस्ट में इन दो एक्टर्स के अलावा 8 और भारतीयों के नाम शामिल है । इन भारतीयों में फिल्ममेकर करन जौहर, आदित्य चोपड़ा, प्रोड्यूसर एकता कपूर, सिद्धार्थ रॉय कपूर, मुकेश और अनिल अंबानी, एस्सेल ग्रुप के ऑफीसर डॉक्टर सुभाष चंद्रा, जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जयूक्यूटिव पुनीत गोइंका, किशोर लूला और उदय शंकर के नाम भी हैं ।