
दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार, जो पिछले कुछ वर्षों से अपने बनते-बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं, फ़िर से अस्वस्थ हैं, इस बार उन्हें ब्रोन्कियल निमोनिया हुआ है । परेशान-चिंतिंत और अभिनेता को समर्पित उनकी पत्नी सायरा बानो ने कहा,"यूसुफ साब अंतर्शिरा पर है । यह ब्रोन्कियल निमोनिया है । कृपया प्रार्थना करें कि वह जल्द ही ठीक हो जाएं ।"
जब उनके पति, जो काफ़ी साल से अस्वस्थ्य हैं, के बिगड़ते हुए स्वास्थ्य को बडी ही धैर्यता के साथ संभालने के बारें में सायरा बानो जी से पूछा गया तो, नाराज सायरा जी ने कहा, 'ये आप क्या कह रहे हैं ? मैं धन्य हूं कि मुझे उनकी देखभाल करने का अवसर प्राप्त हुआ है और जब तक मैं कर सकती हूं तब तक मैं करुंगी । उन्हें मेरे पास रखने के लिए, उनके हाथ को छूने के लिए, उसकी उपस्थिति महसूस करने के लिए एक वरदान और एक आशीर्वाद है । वह किसी से भी शादी कर सकते थे, कोई भी महिला उन्हें चाहती थी । उन्होंने मुझे चुना । मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूँ । मैं हमेशा उन्हें फिल्म उद्योग का कोहिनूर कहती हूं । मैं इतने सालों तक उनके करीब रहने के लिए खुद को भाग्यशाली मनती हूं । मैं, मेरे लिए किसी भी अन्य जीवन की कल्पना नहीं कर सकती ।''
















