सैफ़ अली खान और अमृता सिंह की लाड़ली भले ही अपना डेब्यू करण जौहर की फ़िल्म से न कर पाई हो लेकिन वह अपनी दूसरी फ़िल्म इस बैनर के साथ करेंगी, उनके भाग्य में इस बैनर के साथ डेब्यू करना लिखा था ।

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के करीबी सूत्र के मुताबिक, “करण, सारा अली खान को लॉंच करने के लिए बहुत बेकरार थे । वास्तव में वह सैफ और अमृता की बेटी को लॉन्च करने के लिए नैतिक रूप से प्रतिबद्ध थे। करण जौहर सारा अली खान को लॉंच करना चाहते थे लेकिन उनके लिए उन्हें अच्छी फ़िल्म नहीं मिली और तब तक वह अभिषेक कपूर के साथ केदारनाथ फ़िल्म करने चली गई और फ़िर उसके बाद करण अन्य स्टार किड को जाह्नवी कपूर को लॉंच करने में बिजी हो गए । लेकिन वह सारा के लिए अपना वादा नहीं भूले और अब वह सारा की दूसरी फ़िल्म को प्रोड्यूस करेंगे ।”

दिलचस्प बात ये है कि, सारा अली खान अपनी डेब्यू फ़िल्म केदारनाथ में एक बिगड़ी हुई रईसजादी का किरदार निभाएंगी, ये रोल ठीक उसी तरह का है जैसा उनकी मां अमृता सिंह ने अपनी पहली फ़िल्म बेताब में निभाया था ।