kareena

जहां एक तरह पूरी दुनिया क्रिसमस और नए साल के आने का बेसब्री से इंतजार कर रही है वहीं दूसरी तरफ़ करीना कपूर खान के करोड़ों प्रशंसक और उनके परिवार के सदस्य करीना-सैफ़ के होने वाले बच्चे की खबर, जो कि इसी महीने आने वाली है, का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ।

तो आपको बता दें कि करीना-सैफ़ के घर अच्छी खबर आ गई है, आज सुबह ही करीना कपूर खान ने एक बेटे को जन्म दिया । करीना कपूर की डिलीवरी मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हुई है । इस दौरान पति सैफ अली खान, सास शर्मिला टैगोर, बहन करिश्मा कपूर सहित दोनों सितारों का पूरा परिवार मौजूद रहा । करीना कपूर खान और सैफ़ अली खान के बेटे का नाम तैमूर अली खान पटौदी रखा गया है । करण जौहर ने ट्विट कर इस खबर का खुलासा किया, 'मेरी बेबो को लड़का हुआ है. मैं बहुत खुश हूं.' “My Bebo had a baby boy!!!!!!! Am so so happy!!!!!!! #TaimurAliKhan”.

पिता बनने के बाद सैफ़ अली खान ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “सैफ ने कहा, 'मैं अपने बेटे तैमूर खान अली पटौदी के जन्म-20 दिसंबर 2016, की खबर आप लोगों से शेयर करके बेहद खुश हूं । मैं मीडिया का शुक्रिया अदा करता हूं जो पिछले 9 महीने से मीडिया ने हमे सपोर्ट किया । खासतौर से फैन्स को उनके प्यार के लिए बहुत शुक्रिया । मेरे और करीना के तरफ से आप सभी को मैरी क्रिसमस और हैप्पी न्यू ईयर ।”

बॉलीवुड हंगामा हाल ही में गर्वित माता-पिता बने करीना कपूर खान और सैफ़ अली खान को उनके घर में नए सदस्य के आगमन पर हार्दिक शुभकामनाएं देता है ।