फाइनली वह पल आ ही गया जिसका फैन्स को बेसब्री से इंतजार था। प्रशंसित प्रशांत नील द्वारा निर्देशित और मेगास्टार प्रभास स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म सालार पार्ट 1 - सीजफायर को बना रही होम्बले फिल्म्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। ये फिल्म 22 दिसंबर, 2023 को थिएटर्स में दस्तक देने के लिए तैयार है। जब से होम्बले फिल्म्स ने सलार पार्ट 1 - सीजफायर का एक्शन से भरपूर टीज़र जारी किया है, तब से दर्शक उत्सुकता से इस एक्शन से भरपूर एंटरटेनर की उम्मीद कर रहे हैं। टीज़र ने दर्शकों को सालार की दुनिया की एक रोमांचक झलक दिखाई।

प्रभास की एक्शन पैक्ड फ़िल्म सालार पार्ट 1 - सीजफायर 22 दिसंबर को ग्रैंड लेवल पर होगी रिलीज ; शाहरुख खान की डंकी से बॉक्स ऑफ़िस मुकाबला कंफ़र्म

सालार पार्ट 1 - सीजफायर को मिली रिलीज डेट

साल-दर-साल सिनेमाई प्रतिभा देने की अपनी बेजोड़ कमिटमेंट के साथ प्रोडक्शन हाउस के पास आने वाले सालों में भारतीय रिलीज़ की एक रोमांचक लाइनअप भी है, जिसमें 'कांतारा 2', केजीएफ 3, सालार पार्ट 2 और टायसन शामिल हैं। और अब, 22 दिसंबर, 2023 को क्रिसमस सेलिब्रेशन के साथ, फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा ने उत्साह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।

प्रत्याशा को बढ़ाने के लिए, निर्माताओं ने सालार पार्ट 1 - सीजफायर का एक आकर्षक पोस्टर जारी किया है, जिसमें पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास नजर आ रहे हैं। जैसे ही पोस्टर ने रिलीज डेट का खुलासा किया, इसने फैन्स में उत्साह की लहर दौड़ा दी, जो साल के सबसे बड़े सिनेमाई अनुभवों में से एक का वादा करता है। यह फिल्म केजीएफ के दूरदर्शी निर्देशक प्रशांत नील, आइकोनिक बाहुबली सुपरस्टार प्रभास और केजीएफ और कांतारा के क्रिएटर्स, होम्बले फिल्म्स के बीच ऐतिहासिक सहयोग का प्रतीक है। वहीं फिल्म में साउथ के जाने माने एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं जो अपनी दमदार एक्टिंग से फिल्म में और जान डालने के लिए रेडी हैं।

इसके अलावा जो बात इस सहयोग को और भी खास बनाती है, वह है एक्शन के मास्टर प्रशांत नील और मेगास्टार प्रभास की जोड़ी जो पहली बार ऐसे एपिक कैनवास के लिए साथ आई। यह तालमेल एक एक्शन से भरपूर फिल्म पेश करने का वादा करता है जो दर्शकों को क्रेजी कर देगा।

होम्बले फिल्म्स की सालार में न केवल सुपरस्टार प्रभास हैं, बल्कि पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू सहित कई शानदार कलाकार भी हैं। प्रशांत नील के दूरदर्शी निर्देशन में बनी यह फिल्म फिल्म 22 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिससे यह दुनिया भर के फिल्म प्रेमियों के लिए एक यादगार क्रिसमस बन जाएगा।