प्रभास और एनिमल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा स्पिरिट को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं । वहीं जब प्रभास के 46वें जन्मदिन के मौके पर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने स्पिरिट का एक ऑडियो टीजर रिलीज किया तो फैंस को भी एक सरप्राइज मिला । इसमें कही गई एक लाइन है, जो हिंट दे रही है कि स्पिरिट में प्रभास के न्यूड सीन होंगे । हालांकि मेकर्स की ओर से अभी कुछ भी नही कहा गया है । यक़ीनन यह फिल्म प्रभास के करियर की अब तक की सबसे बड़ी और सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म साबित हो सकती है।

संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट में प्रभास का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार ; ऑडियो टीजर में मिला न्यूड सीन का सरप्राइज हिंट

प्रभास की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म स्पिरिट

रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पिरिट में कई अनकन्वेंशनल और बोल्ड सीन शामिल हैं, जिनमें से एक बड़े सीक्वेंस में लीड एक्टर को बिना कपड़ों के नजर आना है। एक टॉप तेलुगू स्टार, जिन्हें यह फिल्म पहले ऑफर की गई थी, ने खुलासा किया, “स्क्रिप्ट दिलचस्प थी, लेकिन इसमें कुछ ऐसे सीन थे जिनमें मुझे सहज महसूस नहीं हुआ, इसलिए मैंने इसे करने से मना कर दिया।”

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रभास खुद इस सीक्वेंस को कैमरे के सामने निभाते हैं या फिर इसके लिए बॉडी डबल का सहारा लिया जाता है। कहा जाता है कि प्रभास वास्तविक जीवन में बेहद शालीन और रिज़र्व नेचर के हैं, इसलिए मेकर्स संभवतः किसी वैकल्पिक तरीके पर विचार करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, यह बोल्ड सीन फिल्म के पुलिस इंटरोगेशन सीक्वेंस में दिखाया जाएगा। ऐसा पहली बार नहीं होगा जब किसी एक्टर ने इस तरह का रोल निभाया हो । राजकुमार राव ने शाहिद  में और जॉन अब्राहम ने न्यू यॉर्क में इसी तरह के सीन किए थे।

स्पिरिट प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा का पहला कोलैबोरेशन है, और उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म एक इमोशनली इंटेंस और दमदार पुलिस ड्रामा साबित होगी।