इंटरनेशनल डिजाइनर प्रबल गुरांग ने अपने दोस्त करण जौहर को एक अलग अंदाज में वर्थडे विश कर एक नई खबर को जन्म दे दिया । प्रबल गुरांग ने अपने दोस्त करण जौहर को बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम पर करण के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, 'प्यार किया था डरना क्या। हैपी बर्थडे करण'। इसी के बाद से दोनों के अफ़ेयर की चर्चा जोर पकड़ने लगी । हालांकि जैसे ही यह तस्वीर शेयर की गई तो करण ने भी इस पर कॉमेंट किया, 'खुद पर कंट्रोल रखो भैया ।' करण जौहर के इस कमेंट ने दोनों के अफ़ेयर की खबर को सिरे से खारिज कर दिया ।

करण जौहर ने अफ़ेयर की खबरों को खारिज किया
इतना ही नहीं डेटिंग की खबर इतनी तेज फैली कि डिजाइनर प्रबल गुरुंग को सामने आ कर अपनी सफाई देनी पड़ी । उन्होंने ट्विटर पर आधिकारिक बयान जारी किया है जिसमें लिखा है कि वह इस बात से बेहद दुखी और निराश हैं । लेकिन सच्चाई यही है कि वह करण के साथ किसी भी तरह से रोमांटिक रिलेशनशिप में नहीं हैं ।

बता दें कि बीते शनिवार 25 मई को करण ने अपना 47वां जन्मदिन मनाया था । इस दौरान उन्हें कई सेलेब्स ने बर्थडे विश किया ।
प्रबल की बात करें तो, उन्होंने मिशेल ओबामा, डेमी मूर और ओपरा विनफ्रे सहित दुनिया की कुछ सबसे प्रसिद्ध महिलाओं के कपड़े डिज़ाइन किये हैं । उन्होंने दीपिका पादुकोण का 2018 मेट गाला आउटफिट भी डिजाइन किया था ।
यह भी पढ़ें : बॉलीवुड की जूसी गॉसिप के साथ करण जौहर लेंगे डिजीटल स्पेस में एंट्री, ये है पूरी डिटेल
करण के वर्क फ़्रंट की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज फ़िल्म कलंक बॉक्सऑफ़िस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई वहीं स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 भी औसत रही । लेकिन अब करण अपने अन्य प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गए है । जल्द ही वह अपनी ऐतिहासिक फ़िल्म तख्त के लिए तैयारी शुरू करेंगे । करण के लिए यह फ़िल्म बहुत मायने रखती है क्योंकि इसे वो खुद निर्देशित करने वाले है । मल्टी-स्टारर इस फ़िल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर अहम भूमिका में नजर आएंगे । इसके अलावा, करण नेटफ्लिक्स के एक नए रियलिटी शो के साथ आने वाले हैं जिसका शीर्षक है द लव ? जो प्यार के नजरिए को फिर से परिभाषित करेगा ।
















