
श्रेयस तलपड़े की निर्देशित फ़िल्म पोस्टर बॉयस एक बार फ़िर देओल भाईयों-सनी देओल और बॉबी देओल को एक अनदेखे अवतार, जैसा पहले कभी नहीं देखा होगा, में लेकर आ रही है । फ़िल्म की शूटिंग के दौरान काफ़ी मजाक-मस्ती हुई । निर्देशक और अभिनेता की टोपी पहने श्रेयस ने फ़िल्म को इतने मजेदार ढंग से शूट किया कि ये फ़िल्म बिजली की गति से पूरी हो गई । देओल परिवार ने पोस्टर बॉयज के लिए धमाकेदार काम किया और उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग मात्र 37 दिन में पूरी कर ली ।
अंदरुनी सूत्र के मुताबिक, पोस्टर बॉयस सनी देओल की सबसे तेज फ़िल्मों में से एक है, जो उनके शानदार फ़िल्मी करियर में सबसे जल्दी पूरी हुई । सूत्र के मुताबिक, "श्रेयस तलपड़े ने देओल बंधुओं के साथ कभी काम नहीं किया था और वह सनी देओल के प्रशंसक थे । बॉबी देओल के साथ, उन्होंने शूटिंग से पहले बहुत सारी वर्कशॉप्स कीं और उन्हें वाकई अच्छी तरह से जान पाए । उन्होंने फ़िल्म की शूटिंग मात्र 37 दिनों में पूरी कर ली, और 3-4 दिन शेड्यूल मुताबिक एक्स्ट्रा रखे । इसी तरह श्रेयस तलपड़े और सनी ने पूरे शेड्यूल को एक बार में खींच लिया । शूटिंग के आखिरी दिन तीनों को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि शूटिंग खत्म हो रही है, क्योंकि उन्होंने भोर, महाराष्ट्र में फ़िल्म को फिल्माने में एक दूसरे के साथ बहुत अच्छा समय बिताया ।" बहरहाल, तीनों की ये कमाल की जुगलबंदी फ़िल्म के ट्रेलर में भी साफ़-साफ़ देखी जा सकती है, क्योंकि ट्रेलर को काफ़ी पसंद किया जा रहा है ।
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शसं, सनी साउंड्स प्राइवेट लिमिटेड, श्रेयस तलपड़े और दीप्ती तलपड़े द्दारा प्रोड्यूस्ड पोस्टर बॉयज 8 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















