लेखक-निर्देशक विनिता नंदा द्दारा क्लेम किए गए बलात्कार के आरोपी आलोक नाथ को अदालतों द्वारा राहत दी गई है । आलोक नाथ को अग्रिम जमानत दे दी गई है । अपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद आलोक नाथ पहली बार सामने आए और अपना पक्ष रखा ।

बलात्कार के आरोप में जमानत मिलने के बाद आलोक नाथ ने फ़ाइनली अपनी चुप्पी तोड़ी

आलोक नाथ को उनके वकीलों ने चुप रहने की सलाह दी

आलोक ने कहा कि, “माननीय अदालत और मेरे वकीलों ने मुझे फ़िलहाल पूरी तरह से चुप रहने की सलाह दी है । वास्तव में मैं पूरे सीन में चुप रहा हूँ । हो सकता है कि गुस्से में मेरे मुंह में कुछ अपशब्द निकल जाए । फिलहाल कोई टिप्पणी करना फ़िलहाल मेरे लिए सही नहीं है । लेकिन हां हमें (आलोक और उनके वकीलों की टीम) को अग्रिम जमानत मिल गई, और हम इसके लिए बहुत आभारी हैं । अब, जब मैं बोलने की स्थिति में हूं तो मैं आपके साथ दिल खोलकर दिल की बात करुंगा ।”

अपनी पत्नी की तारीफ़ करते नहीं थके आलोक

अलोक हालांकि अपनी पत्नी आशु का आभार व्यक्त करते हैं । “वह मेरी ताकत बनकर खड़ी रही हैं । मैं भगवान का आभारी हूं कि मेरी इस पूरी जर्नी में वह मेरे साथ रहीं । वह हमेशा मेरे साथ रही है । और मेरा सच उनका सच है और वह परमेश्वर का सच है । इसलिए मैं इसके लिए भगवान का आभारी हूं ।”

यह भी पढ़ें : 'संस्कारी' आलोक नाथ के खिलाफ़ मुंबई पुलिस ने बलात्कार का केस दर्ज किया, विनीता नंदा ने दर्ज कराई थी शिकायत

आलोक कहते हैं कि उनका अगला कदम कोर्ट के ऑर्डर पर निर्भर करेगा । "मैं फ़िलहाल कुछ भी पूर्व एक्शन नहीं ले सकता । लेकिन एक बात मैं आपको बता सकता हूं । यह लड़ाई अपने तार्किक निष्कर्ष पर पहुँचेगी, और सच्चाई, चाहे जो भी हो, सामने आ ही जाएगी ।”