Sunny-Leone-gives

आज हर कोई महिलाओं को सशक्त बनाने वाले संदेश भेजकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न मना रहा है । जहां हर कोई इस दिन को पूरे उत्साह और जोश के साथ मना रहा है वहीं बॉलीवुड फ़िल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा एक बार फ़िर ट्विटर पर जहर उगलते हुए नजर आए वो भी महिलाओं के बारें में । आपको बता दें कि फिल्ममेकर राम गोपाल सोशल मीडिया पर उत्तेजक टिप्पणी करने के लिए बदनाम हैं ।

राम गोपाल ने महिला दिवस पर सबसे पहले, महिलाओं के सम्‍मान में लिखे एक बेहद अच्‍छे ट्वीट से की जिसमें उन्‍होंने लिखा कि 'पुरुष दिवस' इसलिए नहीं मनाया जाता क्‍योंकि साल के सभी दिन पुरुषों से संबंधित होते हैं और महिलाओं को यह सिर्फ एक ही दिन क्‍यों ? लेकिन इस अच्‍छे ट्वीट के बाद वर्मा अपनी आदत की तरह रुके नहीं बल्कि और कई ट्वीट कर दिए जिनमें एक्‍ट्रेस सनी लियोनी की बेइज्‍जती तक कर डाली । सनी लियोन के लिए लिए भद्दी टिप्पणी करते हुए राम गोपाल वर्मा ने लिखा, ' मैं आशा करता हूं कि दुनिया की सभी महिलाएं, पुरुषों को उतनी ही खुशी दे पाएं जितनी सनी लियोनी देती हैं ।'

राम गोपाल वर्मा के इस ट्विट के बाद राम गोपाल के खिलाफ़ ट्विट्स की झड़ी लग गई । लेकिन अभी तक सनी लियोन ने इस बारें में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी ।

अभी हाल ही में, राम गोपाल वर्मा ने टाइगर श्रॉफ़ को बिकनी बेब कह डाला । राम गोपाल ने टाइगर के एक फोटो पर ट्वीट किया जिसमें वह पानी से निकलते हुए दिख रहे हैं । इस पर रामू ने लिखा, ' टाइगर श्रॉफ तुम मार्शल आर्ट में पारंगत हो लेकिन अगर ब्रूस ली तुम्‍हारी तरह एक बिकनी बेब की तरह पोज करता तो वह कभी भी ब्रूस ली नहीं बन पाता. इस बारे में सोचो.' । इतना ही नहीं रामू ने टाइगर को नसीहत देते हुए कहा कि तुम्हें माचोपना अपने पिता जैकी श्रॉफ़ से सीखना चाहिए । रामू ने साउथ स्टार चिरंजीवी और उनके भाई नागबाबू के बारें में भी बोला था ।

गौरतलब है कि राम गोपाल वर्मा एक बार फ़िर अपनी सरकार फ़िल्म की तीसरी किश्त सरकार सरकारें लेकर आ रहे हैं । राम गोपल की इस पॉलिटिकल ड्रामा फ़िल्म में अमिताभ बच्चन एक बार फ़िर बड़े राजनीतिज्ञ, सुभाष नागरे की भूमिका अदा करते हुए नजर आएंगे । फिल्म में मनोज वाजपेयी, अमित साध,

रोनीत रॉय और यामी गौतम भी नजर आएंगे और यह फ़िल्म 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।