पूरे चार बाद फ़िल्मों में वापसी कर रहे शाहरुख खान की कमबैक फ़िल्म पठान का लोगों को बेसब्री से इंतजार है । साल 2019 की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म वॉर के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान का लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज है । बिना किसी प्रमोशन के भी शाहरुख खान की पठान काफ़ी बज क्रिएट कर चुकी है । और इसका सबूत फ़िल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखकर मिल रहा है । 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही पठान का की बुकिंग का लोगों को इतना पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिल रहा है कि देखते ही देखते महज कुछ ही घंटों में करोड़ों रु के टिकट्स बिक गए ।

शाहरुख खान की पठान की एडवांस बुकिंग को मिल रहा है पॉजिटिव रेस्पॉन्स
पठान की एडवांस बुकिंग में भारत में 3,00,000 से अधिक टिकट बिक चुके हैं यानि पठान चंद घंटों की एडवांस बुकिंग से 10 करोड़ रु कमा चुकी है । एडवांस बुकिंग में पठान के टिकट धुंआधार बिक रहे हैं । आलम ये है कि इसने कई बडी फ़िल्मों केजीएफ 2, बाहुबली 2, सुल्तान और वॉर जैसी प्रतिष्ठित ओपनर को भी पीछे छोड़ दिया है । तीन राष्ट्रीय श्रृंखलाओं में, पठान पहले ही 1 लाख 27 हजार टिकट बेच चुका है और यश फिल्म, केजीएफ 2 की कुल बिक्री को चुनौती देकर यहां एक रिकॉर्ड बनाने की कोशिश कर रही है । शुक्रवार के अंत तक, पठान दो लाख का आंकड़ा पार कर सकती है ।
पठान भारत में बॉक्स ऑफिस पर बम्पर ओपनिंग की ओर तेजी से बढ़ रही है । इसकी एक वजह शाहरुख की 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी भी है ।
जैसा कि सभी को पता है पठान के लिए न तो शाहरुख और न ही मेकर्स कोई प्रमोशन कर रहे हैं । इस बारें में पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने खुलासा किया कि, पठान के लिए कोई भी प्रचार शुरू करने से पहले शाहरुख सबसे पहले पठान में नज़र आएंगे । इसके पीछे मेकर्स की स्ट्रेटजी है, क्योंकि वह शाहरुख को देखने की लोगों की भूख को और ज़्यादा बढ़ाना चाहते हैं ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग थिएटर तक आए और शाहरुख को देखें । इससे फ़िल्म को भी अच्छी ओपनिंग मिलेगी ।
सिद्धार्थ कहते हैं, “पठान शाहरुख की 4 साल बाद फिल्मों में वापसी का प्रतीक है । इन चार सालों में उनका लोगों से बहुत ही कम संपर्क रहा है और उन्हें देखने की भूख हाई लेवल पर है । इसने पठान को लेकर और ज़्यादा उत्सुकता भी बढ़ा दी है ।”
फ़िल्मों के प्रमोशन के लिए सबसे सही प्लेटफ़ॉर्म माने जाने वाले कपिल शर्मा के शो- द कपिल शर्मा और सलमान खान के शो बिग बॉस हाउस में भी शाहरुख अपनी फ़िल्म पठान का रिलीज होने से पहले कोई प्रमोशन नहीं करेंगे ।
















