शाहरुख खान पूरे 4 साल बाद फ़िल्मों में पठान के साथ वापसी कर रहे हैं इसलिए लोगों को किंगखान को फ़िर से सिल्वर स्क्रीन पर देखने का क्रेज जबरद्स्त है । न केवल फ़ैंस बल्कि फ़िल्म इंडस्ट्री में भी पठान को लेकर जबरदस्त उत्साह है । और इसी उत्साह को भुनाया भी जा रहा है । 25 जनवरी को थिएटर में रिलीज हो रही शाहरुख खान की पठान के साथ कई मचअवेटेड फ़िल्म अटैच की जाएंगी उसमें रणबीर कपूर की तू झूठी मैं मक्कार और अक्षय कुमार इमराश हाशमी की सेल्फ़ी का ट्रेलर अटैच किया जाएगा । और अब सुनने में आ रहा है कि सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान का टीजर शाहरुख़ की पठान के साथ अटैच किया जाएगा । 

Kisi-main

शाहरुख खान की पठान के साथ सलमान खान की फ़िल्म का टीज़र 

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान की किसी का भाई किसी की जान का पहला टीजर शाहरुख की पठान के अटैच होगा । पब्लिकेशन से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया, “सलमान और उनकी टीम ने किसी का भाई किसी की जान का 1 मिनट 45 सेकंड का टीज़र काटा है । यह पहली बार है कि दर्शकों को सलमान की फ़िल्म,  जो 21 अप्रैल को ईद 2023 पर रिलीज होगी, की झलक देखने को मिलेगी । लॉन्च के बाद, ट्रेलर के लॉन्च तक टीज़र सार्वजनिक प्रदर्शनी के लिए तैयार रहेगा ।”

किसी का भाई किसी की जान के साथ, सलमान चार साल बाद ईद पर अपनी एक फिल्म रिलीज करेंगे । सलमान की फ़िल्म का ईद के मौके पर रिलीज होना उनके फ़ैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है ।