नए साल के पहले मिनट में फ़ाइनली रणबीर कपूर ने अपनी अगली फ़िल्म एनिमल का ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट किया । कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की एक्शन थ्रिलर फ़िल्म एनिमल में रणबीर कपूर एक्शन अवतार में नजर आएंगे । रणबीर के अलावा फ़िल्म में परिणीति चोपड़ा, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी खास भूमिका में नजर आएंगे । और अब रणबीर कपूर की गैंगस्टर ड्रामा एनिमल के प्लॉट को लेकर जानकारी सामने आई है ।

रणबीर कपूर की पत्नी के किरदार में परिणीति चोपड़ा
सुनने में आया है कि इस फ़िल्म में परिणीति रणबीर की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी । वहीं अनिल कपूर रणबीर के पिता के रूप में दिखाई देंगे । फ़िल्म की कहानी ऐसे उलझते रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी वजह से रणबीर का किरदार एनिमल की तरह व्हवहार करना शुरू करता है । बॉबी देओल इस फ़िल्म में निगेटिव किरदार में दिखाई देंगे ।
फ़िल्म की शूटिंग जून से शुरू होने की संभावना है । लेकिन इससे पहले रणबीर अपने सभी वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने में जुट हुए हैं ।
















