बॉलीवुड में एक नई रोमांटिक जोड़ी दस्तक देने जा रही है। निर्माता दिनेश विजन और मैडॉक फिल्म्स की फ़िल्म परम सुंदरी का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में पहली बार जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्क्रीन शेयर कर रहे हैं । परम सुंदरी के फ़र्स्ट लुक में जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की केमिस्ट्री पहले ही फ्रेम में बिजली गिराने का काम कर रही है।

परम सुंदरी के टीज़र में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की दिखी फ्रेश रोमांटिक केमिस्ट्री ; मेकर्स जल्द रिलीज करेंगे म्यूजिक एल्बम

जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की परम सुंदरी

निर्देशक तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित परम सुंदरी एक खूबसूरत प्रेम कहानी है जिसमें उत्तर और दक्षिण भारत की सांस्कृतिक टकराहट के बीच पनपते प्यार को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी मनमोहक और दर्शनीय लोकेशन्स पर आधारित है, जो दर्शकों को एक यादगार सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। जान्हवी की सादगी और सिद्धार्थ की शालीनता के बीच की केमिस्ट्री इस फिल्म को और भी खास बना देती है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर भी खास है, जिसमें दिग्गज गायक सोनू निगम की मधुर आवाज सुनाई देगी – जो संगीत प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।

यह फिल्म जान्हवी के करियर की पहली ऐसी फिल्म है जिसमें वह एक आधी मलयाली और आधी तमिल लड़की की भूमिका निभा रही हैं। परम सुंदरी की दुनिया में जाह्नवी पूरे आत्मविश्वास और आकर्षण के साथ कदम रखती हैं। केरल की हरियाली और तमिलनाडु की पारंपरिक सुंदरता को दर्शाते हुए उनके चटख रंगों वाले पारंपरिक परिधान उनकी सांस्कृतिक जड़ों की झलक दिखाते हैं – जो एक साथ जीवंत भी हैं और शालीन भी।

टीज़र चकाचौंध करता है। सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनकी केमिस्ट्री की झलकें हों या उनकी भावपूर्ण और सहज अभिनय शैली – जाह्नवी यह साफ़ कर देती हैं कि वह अब अपने अभिनय के पूरे नियंत्रण में हैं। उनका स्वाभाविक आकर्षण, खूबसूरत विज़ुअल्स और रोमांस से भरी यह झलक, इस टीज़र को यादगार बना देती है।

मैडॉक फिल्म्स की इस रोमांटिक फिल्म का म्यूजिक एल्बम भी जल्द रिलीज़ होने वाला है, जिसकी झलक मात्र ने ही फैंस की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है।