बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर प्रॉपर्टी में इंवेस्ट करते रहते हैं । उनके पास मुंबई में भी कई बंगले और कई सारे लग्जरी अपार्टमेंट्स हैं । पिछले साल ही अमिताभ बच्चन ने  अयोध्या में भी प्रॉपर्टी खरीदी थी और अब खबर आ रही है की उन्होंने अयोध्या में एक और प्रॉपर्टी खरीद ली है । बताया जा रहा है कि, अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में ये चौथी प्रॉपर्टी खरीदी है जो की 25,000 वर्ग फुट का एक विशाल प्लॉट है जिसकी कीमत 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है ।

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी चौथी प्रॉपर्टी ; सरयू किनारे लिया 40 करोड़ रू का विशाल प्लॉट

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी एक और प्रॉपर्टी

लग्जरी रियल एस्टेट मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत बनाते हुए अमिताभ ने अयोध्या में अपनी चौथी प्रॉपर्टी खरीदी है । रिपोर्ट के मुातबिक, अमिताभ बच्चन ने राम लला की नगरी अयोध्या के हाई-प्रोफाइल रियल एस्टेट प्रोजेक्ट सरयू में स्थित जमीन खरीदी है । बिग बी की ये नई प्रोपर्टी 25,000 स्क्वायर फीट में फैली हुई है, जिसकी कीमत 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है । राम मंदिर निर्माण और बुनियादी ढांचे में बड़े बदलावों के बाद से बिग बी अयोध्या में रियल एस्टेट सेक्टर  से काफी जुड़ रहे हैं ।

अमिताभ के अयोध्या वाले इंवेस्टमेंट की बात करें तो ये चौथी प्रॉपर्टी उन्होंने वहां खरीदी है. इससे पहले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उन्होंने 5,372 स्क्वायर फीट का प्लॉट खरीदा था, जिसकी कीमत 4.54 करोड़ बताई जा रही थी । इसके अलावा उन्होंने सरयू प्रोजेक्ट में 14.5 करोड़ इंवेस्ट किए थे और 54,000 स्क्वायर फीट का प्लॉट लिया था । ऐसी खबरें थीं कि अमिताभ बच्चन अपने पिता की स्मृति में एक मेमोरियल बनाने का प्लान कर रहे हैं । कुल मिलाकर बिग बी अयोध्या में करीब 60 करोड़ खर्च कर चुके हैं ।

हालांकि, अमिताभ की इंवेस्टमेंट को लेकर एक्टर की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है ।