बॉलीवुड अभिनेत्री मयूरी कांगो, जो जुगल हंसराज और अनुपम खेर की फ़िल्म पापा कहते हैं में नजर आईं थी, इन दिनों चर्चा में बनी हुई है । फ़िल्म पापा कहते हैं के लोकप्रिय गाने 'घर से निकलते ही' में अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली मयूरी कांगो बॉलीवुड में इतनी सफ़ल नहीं रहीं लेकिन उन्होंने कॉर्पोरेट जगत में अपनी एक खास जगह बना ली है । साल 2000 की शुरुआत में फिल्‍म इंडस्‍ट्री को छोड़ कर मयूरी ने कॉर्पोरेट वर्ल्‍ड को जॉइन किया । और अब वह गूगल इंडिया की हेड बन गई है ।

'पापा कहते हैं' फ़ेम मयूरी कांगो बॉलीवुड में रहीं फ़्लॉप, लेकिन गूगल इंडिया में बनी 'इंडस्ट्री हेड'

मयूरी कांगो ने फिल्म इंडस्ट्री से अलग दुनिया में अपनी पहचान बनाई

मयूरी ने हाल ही में गूगल इंडिया में बतौर इंडस्ट्री हेड ज्वाइन किया है । मयूरी इससे पहले डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी Performix Resultrix में मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही थीं । पढ़ाई के दौरान मयूरी आईआईटी कानपुर के लिए सिलेक्ट हुई थीं लेकिन फिल्मों के लिए उन्होंने IIT कानपुर छोड़ दिया था लेकिन एक बार फिर से वह अपने ट्रैक पर वापस आ चुकी हैं । मयूरी ने फिल्म इंडस्ट्री से अलग दुनिया में आज अपनी पहचान बना ली है । मयूरी ने अब गूगल इंडिया में 'इंडस्ट्री हेड एजेंसी बिजनेस' का कमान संभाल ली है । अब वो अपनी कॉरपोरेट नौकरी और शादीशुदा जीवन में खुश हैं ।

एक्ट‍िंग करियर पर नजर डालें तो 12वीं क्लास से ही फिल्मों में काम करने वाली मयूरी को बचपन में तीन साल की उम्र में अदाकारी का शौक लग गया था । 12वीं के बोर्ड्स एग्जाम के दौरान उन्हें अपना पहला ब्रेक मिला था ।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म नसीम (1995) के साथ अपना बॉलीवुड करियर शुरुआत करने वाली मयूरी ने अजय देवगन, अनुपम खेर, अरशद वारसी, शक्ति कपूर, बॉबी देओल, रानी मुखर्जी, चंद्रचूर सिंह और जुगल हंसराज जैसे कलाकारों के साथ के साथ काम किया है । मयूरी पापा कहते हैं, बेताबी, होगी प्यार की जीत, बादल और पापा द ग्रेट जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है ।

इसके बाद वह छोटे पर्दे पर चली गईं और ‘कहीं किसी रोज़’, ‘किटी पार्टी’, ‘कुसुम’ और ‘क्या हादसा क्या हकीकत’ जैसे टीवी शो में दिखाई दी थीं । अभिनेत्री ने 2003 में आदित्य ढिल्लन से शादी कर ली और बारूक कॉलेज- ज़िकलिन स्कूल ऑफ़ बिज़नेस से मार्केटिंग और फाइनेंस में एमबीए किया था । मयूरी का अब 8 साल का बेटा कियान भी है ।