ये बात ज्यादा पुरानी नहीं है, जब फ़िल्म निर्माता पहलाज निहलानी अभिनेत्री कंगना रनौत को फ़िल्म, आई लव यू बॉस के साथ लॉंच करने के लिए तैयार थे । लेकिन फ़िर ये फ़िल्म ठंडे बस्ते में चली गई । लेकिन अब लगता है ये फ़िल्म एक नए रूप में एक नई अभिनेत्री के साथ पुनर्जीवित होने जा रही है । और वो नई अभिनेत्री है मिशिका चौरसिया, जिसने पहलाज निहलानी की फ़िल्म रंगीला राजा, जो जो़ड़ जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, के साथ अपना डेब्यू किया है । लगता है पहलाज निहलानी मिशिका के काम से बहुत प्रभावित हुए इसलिए वह अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को अब उनके साथ बनाने का फ़ैसला किया है ।

पहलाज निहलानी को आई लव यू बॉस के लिए मिली हिरोइन
इस बारें में बताते हुए निहलानी कहते हैं कि, ''आई लव यू बॉस, फ़िल्म का विषय मेरे दिल के बहुत करीब है । यह कंगना रनौत की लॉंच फ़िल्म होने वाली थी । हमने तकरीबन सब कुछ फ़ाइनलाइज कर लिया था । यहां तक की हमने फ़ोटोशूट भी कर लिया था और मीडिया के महकमों में भी नई लड़की के बारें में बाते शुरू हो गई थी जिसे मैं लॉंच करने वाला था । लेकिन इसके बाद कंगना ने महेश भट्ट की फ़िल्म से लॉंच होना ठीक समझा और जिसके चलते उन्होंने मेरी ये फ़िल्म छोड़ दी ।''
यह भी पढ़ें : आमिर खान की ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान से हुई पूर्व सेंसर बोर्ड प्रमुख पहलाज निहलानी को दिक्कत
निहलानी ने माना कि, इसके बाद उन्होंने कसम खाई कि वह कभी इस फ़िल्म को नहीं बनाएंगे । "मैं कंगना को छोड़कर किसी भी अन्य अभिनेत्री को आई लव यू बॉस ... में उस भूमिका के बारे में कल्पना नहीं कर सकता । जब मिशिका ने मेरे साथ मेरी फ़िल्म रंगीला राजा में काम किया तो मुझे महसूस हुआ कि मुझे मेरे फ़ेवरेट सबजेक्ट पर फ़िल्म बनाने के लिए कंगना के रिप्लेसमेंट में लड़की मिल गई है । मैं आपको बता दूं कि, मिशिका न केवल आई लव यू बॉस में कंगना की जगह परफ़ेक्ट रिप्लेसमेंट होंगी, बल्कि वह खुद को कंगना के रूप में अच्छी अभिनेत्री के रूप में साबित करने में भी कामयाब होंगी ।''
















