ऐसा लगता है कि आलिया भट्ट आगे आने वाले समय में दीपिका पादुकोण के लिए एक कड़ी चुनौती बनने वाली हैं । इस साल दीपिका पादुकोण का संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में बेमिसाल प्रदर्शन, आलिया भट्ट की फ़िल्म राज़ी के सामने लोकप्रिय पुरस्कारों में बौना बताया जा रहा है ।

आलिया भट्ट अब दीपिका पादुकोण के लिए कड़ी चुनौती बनती जा रही हैं

दीपिका पादुकोण को छोड़ आलिया भट्ट को लेने पर विचार कर रहे हैं भंसाली

और बॉलीवुड से लेटेस्ट खबर ये आ रही है कि, संजय लीला भंसाली, जिसने दीपिका के हुनर को अपनी तीन बैट-टू-बैक एपिक फ़िल्में (राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत ) में दर्शाया, अब अपनी अगली फ़िल्म में आलिया को लेने पर विचार कर रहे हैं ।

यह भी पढ़ें : #2018Recap : दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट के नाम रहा साल 2018 !

भंसाली के करीबी सूत्र ने जानकारी दी कि, ''अभी तक कुछ फ़ाइनल नहीं हुआ है । लेकिन भंसाली अपनी अगली फ़िल्म के लिए आलिया को लेकर गंभीर हैं, हालांकि दीपिका उनकी ऑल-टाइम फ़ेवरेट अभिनेत्री हैं । रणवीर-दीपिका के साथ लगातार तीन हिट फ़िल्में देने के बाद भंसाली के दिमाग में इस बार कुछ बदलाव करने का विचार आया ।''