
1 नवंबर के दिन, संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फ़िल्म पद्मावती की शूटिंग शुरू हो गई । मुंबई के मेहबूब स्टूडियो में इस ऐतिहासिक फ़िल्म का भव्य सेट तैयार किया गया ।
फ़िल्म की महत्वपूर्ण कास्ट में से सिर्फ़ रणवीर सिंह ही फ़िल्म की शूटिंग के लिए मौजूद थे । संजय लीला भंसाली के करीबी सूत्रों के मुताबिक, 'इस पहले शेड्यूल की शूटिंग इस महीने से दिसंबर के अंत तक बिना रुके एक खंड में 50 दिन तक चलेगी । दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर बाद में शूटिंग का हिस्सा बनेंगे । फ़िलहाल सेट पर केवल रणवीर सिंह के पार्ट की ही शूटिंग चल रही है ।'
करीबी सूत्रों के मुताबिक, सेट के निर्माण में कथित तौर पर करीब 40 लाख रुपए तक खर्च किए गए हैं । दीपिका पादुकोण की हर पोशाक उनके किरदार के अनुसार प्रमाणीकृत की जाएगी जो कि उस युग में उनके किरदार को सच्चाई से बयां कर पाएगी । पद्मावती में संजय, विजुअल स्केल के रूप में बाजीराव मस्तानी में जो उन्होंने पाया उससे भी आगे जाना चाहते हैं । उम्मीद की जा रही है कि पद्मावती दृष्टिगत रूप से अब तक की सबसे महंगी फ़िल्म होगी, यहां तक की राजमौली की 'बाहुबली' जैसी बड़े बजट वाली फ़िल्म से भी महंगी और पिछली भारतीय फ़िल्मों से भी महंगी होगी भंसाली की पद्मावती ।
















