शंकर की काफ़ी लंबे समय से बहुप्रतिक्षित फ़िल्म 2.0 के ट्रेलर को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है । जहां रजनीकांत के फ़ैंस इस बात से बेहद रोमांचिंत हैं कि उनका 'भगवान' एक बार फ़िर वापस आ गए हैं और ट्रेलर में दो अवतारों में दिखाई दे रहे हैं जबकि अक्षय कुमार के फ़ैंस 2.0 के ट्रेलर में उनकी बेहद कम उपस्थिती से बेहद नाराज हैं ।

2.0 ट्रेलर से नाराज अक्षय कुमार के फ़ैंस को अब ऐसे मनाएंगे मेकर्स

दूसरे ट्रेलर अक्षय कुमार के किरदार को ज्यादा दिखाया जाएगा

असल में 2.0 के ट्रेलर में सिर्फ़ एक सीन में ही अक्षय दिखाई देते है । इसलिए भारी नाराजगी को देखते हुए फ़िल्म के मेकर्स ने 2.0 के एक और ट्रेलर को लॉंच करने का फ़ैसला किया है जिसमें अक्षय कुमार की उपस्थिती सबसे ज्यादा दिखाई देगी ।

यह भी पढ़े : अक्षय कुमार - रजनीकांत की फ़िल्म 2.0 ने अपने बजट से मचाया कोहराम, एनिमेशन-वीएफएक्स पर खर्च हुआ 543 करोड़ रु

"निर्माताओं ने रजनीकांत की स्टार पावर को अधिक महत्व दिया । वे भूल गए कि रजनीकांत की उत्तर भारत में मजबूत स्टार पावर नहीं है, जबकि अक्षय हिंदी बेल्ट एरिया में काफ़ी बड़े स्टार है । इसलिए फ़िल्म के दूसरे ट्रेलर में अक्षय के किरदार को स्पॉटलाइट किया जाएगा ।'' जानकार सूत्रों ने बताया ।