Vaani-Kapoor-kisses-a-girl-in-Befikre

आदित्य चोपड़ा द्दारा निर्देशित फ़िल्म बेफ़िक्रे आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है । दर्शकों के बीच यह फ़िल्म पहले से ही चर्चा का विषय बनी हुई थी । भले ही यह फ़िल्म आज रिलीज हुई हो लेकिन सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर यह फ़िल्म सबसे ज्यादा सुर्खियों में थी, साथ ही फ़िल्म से जुड़ी कई बातें भी सामने आईं हैं ।

फ़िल्म को सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनाया इसके अनगिनत किसिंग सीन ने । वैसे तो फ़िल्म में रणवीर सिंह और वाणी कपूर के बीच कई लिप-लॉक सीन है, लेकिन अनगिनत किसिंग सीन के बीच एक ऐसा किसिंग सीन है जो जाहिरतौर पर दर्शकों की धड़कनों को बढ़ा देगा । और वो सीन है जब वाणी कपूर का किरदार श्रेया रणवीर सिंह के किरदार धरम के साथ एक 'डेर गेम' में भाग लेती है जो कि गाने 'उड़े दिल बेफ़िक्रे' गाने का ही एक हिस्सा है । हालांकि यह सीन क्षणिक झलक की तरह है, जिसमें धरम श्रेया को किसी भी महिला को किस करने के लिए उकसाता है, और दिलचस्प बात ये है कि श्रेया पार्क में किसी भी महिला को किस करके भाग जाती है । और सब लोग अवाक रह जाते हैं ।

यशराज फ़िल्म्स के बैनर तले बनी फ़िल्म बेफ़िक्रे बड़े पैमाने पर पेरिस और फ़्रांस में शूट की गई है ।