
विदेशी सरजमीं पर अपने हुनर के झंडे गाड़ चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हर क्षेत्र में अपनी जगह बना ली । अंतर्राष्ट्रीय मैगजीन के कवरपेज से लेकर अवॉर्ड शो के रेड कार्पेट तक, हर जगह प्रियंका ने सभी का ध्यान अपनी ओर खीचा । अब दीपिका पादुकोण भी साल 2017 में अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं । दीपिका पहले ही अपना जादू बिखेर चुकी हैं ।
हम आपको सूचित करते हैं कि ब्रिटिश न्यूजपेपर ईस्टर्न आई द्दारा किए गए एक सर्वेक्षण में दीपिका पादुकोण को साल 2016 की 'सबसे सेक्सी एशियाई महिला' के खिताब से नवाजा गया है । इस पोल में दीपिका ने चार बार से विजेता रही प्रियंका चोपड़ा से इस खिताब को छीन लिया है । दीपिका ने कहा, यह खिताब आपके चेहरे पर एक मुस्कान लेकर आता है लेकिन सेक्सी का मतलब अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग होता है । उनके लिए, इसका मतलब शारीरिक नहीं है । उनके लिए इस खिताब का मतलब सहज, आत्मविश्वासी, मासूम और नाजुकपन ही सेक्सी है ।
नौजवानों की पसंद आलिया भट्ट इस पोल में पांचवें स्थान पर हैं जबकि कैटरीना कैफ़ सातवें, सोनम कपूर आठवें, माहिरा खान नौंवें, और गोहर खान दसवें पायंदान पर हैं ।
















