
बेहद संजीदा और गंभीर रोल करने बाद आलिया भट्ट अब कुछ ऐसा करना चाहती है जो उन्हें असली आनंद दे । डियर जिंदगी में अपनी जिंदगी के मायने खोजती आलिया भट्ट अपनी असल जिंदगी में कुछ ईमानदार हंसी चाहती हैं । आलिया कहती हैं, “हां, मैं पूरे तरीके से कॉमेडी करना चाहती हूं । वो कॉमेडी जिस पर लोग थप्पड़ जड़ दें, जैसे कमरे को तितर-बितर फ़ैला देना, केक को लोगों के चेहरे पर फ़ेंक देना, केले के छिलके पर लोगो का फ़िसलाना जैसी थप्पड़ जड़ने वाली कॉमेडी करना चाहती हूं । अब मैं अपने करियर में कई चीजों में से एक चीज ये करना चाहती हूं ।”
इस साल आलिया ने उड़त पंजाब और डियर जिंदगी जैसी फ़िल्में की जिसमें उन्होंने बहुत ही संजीदा और झकझोर देने वाले किरदार निभाए हैं और अब आलिया लो लगता है कि अब कुछ मजेदार करने का समय आ गया है । आलिया कहती हैं, “लोगों को लगता है कि स्क्रीन पर कॉमेडी करना बहुत आसान होता है । ऐसा नहीं है, मुझे लगता है ये सबसे मुश्किल शैली की फ़िल्म होती है ।”
आलिया को श्रीदेवी की कॉमिक टाइमिंग बहुत अच्छी लगती है । “दर्शकों को हंसाने के लिए कलाकार को सबसे पहले खुद खुश होना चाहिए । मैं ये करने की योजना बना रही हूं ।”
















