
कॉमेडियन और होस्ट कपिल शर्मा, जिनका इन दिनों से कुछ अच्छा समय नहीं चल रहा है, का चर्चित और लोकप्रिय शो द कपिल शर्मा शो अब जल्द ही बंद होने जा रहा है । कलर्स से कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के बंद हो जाने के बाद कपिल शर्मा ने सोनी चैनल के साथ एक नए शो, द कपिल शर्मा शो के साथ शुरूआत की । इस शो ने कम समय में ही काफ़ी लोकप्रियता हासिल कर ली । लेकिन अब सोनी टीवी ने भी इस शो को बंद करने का फ़ैसला कर लिया है ।
गुरुवार के दिन, इस खबर पर मुहर लगाई गई कि कपिल शर्मा का चर्चित शो द कपिल शर्मा अब जल्द ही बंद होने जा रहा है । और कपिल शर्मा के प्रवक्ता के इसका कारण भी बताया । प्रवक्ता ने कहा कि, ‘कपिल काफी समय से बीमार चल रहे हैं । इस वजह से हम लोगों ने मिलकर यह फ़ैसला किया है कि शो को कुछ दिनों के लिए आराम दिया जाए । जैसे ही कपिल एक बार पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं, हम लोग फिर से शो की शूटिंग शुरु कर देंगे । हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं और हमारी दुआ है कि कपिल जल्द ही ठीक हो जायें ।’ उन्होंने कहा कि वह अपने स्वास्थ्य की अनदेखी नहीं कर सकते हैं जब उन्हें पता है कि उनकी दूसरी फिल्म फिरंगी जल्द ही रिलीज हो जाएगी और प्रमोशन भी करने पड़ेंगे । वह जल्द ही एक नए रूप रंग में लौंटेंगे । कपिल शर्मा ने चैनल द्दारा उनकी मजबूरी को समझने और उन पर कोई दवाब न डालने के लिए के लिए शुक्रिया अदा किया ।
कपिल शर्मा, जिसने अपने शो पर कई सारे सेलिब्रिटीज को होस्ट किया, पिछले कई दिनों से अपने कैंसिल होते शूट्स और बॉलीवुड स्टार्स को खाली हाथ लौटने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं । शाहरुख खान, अनिल कपूर से लेकर अजय देवगन तक कई स्टार्स कपिल के शो से बिना शूट किए लौट गए ।
सोनी टीवी द कपिल शर्मा शो के पुराने एपिसोड्स को अलग टाइम स्लॉट पर लाने का विचार कर रही है ।
















