
हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड के मिस्टर परफ़ेक्शनिस्ट आमिर खान, उन लोगों में से एक हैं जो अपनी इच्छा से, कभी भी किसी भी पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं होते, क्योंकि वह उन्हें तुच्छ समझते हैं । लेकिन इस बार अवॉर्ड शो से दूर रहने वाले आमिर खान एक अवॉर्ड शो में शामिल होने जा रहे हैं ।
यह अवॉर्ड शो है प्रतिष्ठित 'मास्टर दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड्स' जिसमें आमिर खान को उनकी बीते साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फ़िल्म दंगल में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 'विशेष पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा । आमिर खान के अलावा, दिग्गज अभिनेत्री वैजयंतीमाला को बॉलीवुड में उनके तारकीय उपलब्धियों के लिए 'मास्टर दीनानाथ विशेष पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा । इनके अलावा, क्रिकेट के महान क्रिकेटर कपिल देव को, क्रिकेट के खेल में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा ।
इस अवॉर्ड फ़ंक्शन का आयोजन 24 अप्रैल को मुंबई में एक शानदार समारोह में किया जाएगा ।
















