पिछले 3 दिनों से सिद्धार्थ आनंद निर्देशित शाहरुख खान की नेक्स्ट फ़िल्म किंग को लेकर खबर आ रही है कि, इसमें दीपिका पादुकोण का एक विस्तारित कैमियो होगा । हालांकि बढ़ती अफवाहों को शांत करने के लिए निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर किंग में दीपिका पादुकोण की स्पेशल एंट्री की खबर को झूठा बताया । लेकिन अब बॉलीवुड हंगामा को किंग में एक स्पेशल एंट्री की एक्सक्लूसिव अपडेट मिली है । हमें हमारे विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि, दीपिका पादुकोण किंग का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि यह एक ऐसा कॉम्बो है जिसे आदित्य चोपड़ा अब पठान 2 तक ही सीमित रखना चाहते हैं।

शाहरुख खान की किंग में दीपिका पादुकोण नहीं
लेकिन इसी के साथ हमें एक और रोमांचक जानकारी मिली है । हमारे विश्वसनीय सूत्र ने पुष्टि की है कि सिद्धार्थ आनंद और शाहरुख खान ने किंग में मुख्य भूमिका निभाने के लिए पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा को चुना है ।
सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “सोनम पंजाब की सुपरस्टार हैं और किंग में शाहरुख खान के साथ अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं । अभिनेत्री कई फिल्में कर रही हैं - हाउसफुल 5 से लेकर बागी 4 और भी बहुत कुछ - और किंग उनकी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म होगी ।” सूत्र ने आगे बताया कि किंग में सोनम बाजवा का एक विस्तारित कैमियो होगा, हालांकि, उनका रोल किस तरह का होगा इसकी सटीक जानकारी फिलहाल सीक्रेट रखी गई है ।
किंग जून 2025 में भारत में शेड्यूल के साथ फ्लोर पर आने वाली है । फिल्म में शाहरुख़ के अलावा सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं ।
















