
साजिद नाडियाडवाला अपनी फ़िल्मों में महिलाओं के क्लीविज दिखाने के सख्त खिलाफ़ हैं । यदि हम उनकी फ़िल्मों की तरफ़ एकनजर डालें तो, उनकी फ़िल्मों की अभिनेत्रियों ने पिछले कुछ वर्षों में कभी भी कैमरे के सामने क्लीविज नहीं दिखाए । साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस के करीबी सूत्रों के मुताबिक, “साजिद नाडियाडवाला इस पॉलिसी को फ़ोलो करते हैं । आप कभी उनकी फ़िल्मों की अभिनेत्रियों को अपना क्लीविज दिखाते हुए नहीं देखेंगे । ”
हाउसफ़ुल 3 में तीन हॉट अभिनेत्रियां थी, लिसा हेडन, नरगिस फाखरी और जैकलिन फर्नांडीज । लेकिन इन आकर्षक अभिनेत्रियों में से किसी ने भी एक भी शॉट में अपना क्लीविज नहीं दिखाया ।
सूत्र के मुताबिक, “क्लीविज की संयोग से भी अनुमति नहीं है । यदि साजिद नाडियाडवाला की फ़िल्म में गलती से किसी भी अभिनेत्री का क्लीविज दिख भी जाए तो इसे एडिटिंग करते समय हटा दिया जाता है ।”
















