
सेंसर-बोर्ड का ऑफ़िस शिफ़्ट हो रहा है । सीबीएफसी का मुंबई ऑफ़िस अब फिल्म डिवीजन बिल्डिंग, जी देशमुख मार्ग, पेडर रोड पर शिफ़्ट किया जा रहा है । और इस नए ऑफ़िस का उद्घाटन करने के लिए अमिताभ बच्चन से बेहतर और कौन हो सकता है ?
सेंसर प्रमुख पहलज निहलानी कहते हैं, "मिस्टर बच्चन फिल्म उद्योग के शंहशाह हैं, हमारे नए ऑफ़िस का उद्घाटन करने के लिए कोई उनसे अधिक योग्य हो, ऐसा हम सोच भी नहीं सकते ।”
दिलचस्प बात यह है कि 4 अप्रैल को 4 बजे आयोजित होने वाले समारोह में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अजय मित्तल भी शामिल होंगे ।
निहलानी कहते हैं, "बच्चन साब हमारे फिल्म उद्योग के सभी गुणों का प्रतीक हैं । वह संपूर्ण हिंदी सिनेमा का एक व्यक्तिगत प्रतिनिधित्व है । और वह मनोरंजन उद्योग के हर योग्य कारण के लिए अपना नाम और सहयोग देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं । हम जब भी उन्हें किसी भी जरूरी काम के लिए बुलाते हैं, वह हां कहने में जरा भी संकोच नहीं करते हैं ।”
इस समारोह में बॉलीवुड के ए-लिस्टर स्टार्स-अजय देवगन, अक्षय कुमार और गोविंदा जैसे कलाकार भी शामिल होंगे ।
















