
बीते साल रिलीज हुई फ़िल्म बाहुबली: द बिगनिंग ने फ़िल्म इंडस्ट्री के तमाम रिकॉर्ड को तोड़ कर रख दिया । और अब इस फ़िल्म का सीक्वल भी इस महीने रिलीज होने वाला है । इसलिए इस फ़िल्म के मेकर्स चाहते हैं कि इस फ़िल्म के दूसरे भाग का दर्शकों को अनुभव और भी शानदार और बड़ा होना चाहिए ।
फ़िल्ममेकर करण जौहर और निर्देशक एस एस राजमौली अप्रैल महीने को फ़िल्म कारोबार का सबसे बड़ा महीना बनाना चाहते हैं । बाहुबली फ्रेंचाइज़ी के दो हिस्से दो सप्ताह के अंतराल के भीतर रिलीज किए जाएंगे । 'बाहुबली : द कन्क्लूज़न' के 28 अप्रैल को रिलीज होने से पहले फ़िल्म के मेकर्स इसके पहले भाग बाहुबली: द बिगनिंग को चुनिंदा सिनेमाघरों में 7 अप्रैल को एक बार फ़िर रिलीज करेंगे
फ़िल्म के ट्रेलर लॉंच के दौरान, एस एस राजमौली ने कहा थ, “हम दक्षिणी राज्यों में बाहुबली के दूसरे भाग के रिलीज से एक या दो हफ्ते पहले इसके पहले भाग को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं ताकि लोग इस की कहानी को समझ सकें ।"
बाहुबली फ़्रेंचाइजी के हिंदी वर्जन को करण जौहर पहले की तरह ही पेश करेंगे । उन्होंने कहा कि वे यह अच्छी तरह जानते हैं कि 'जब दो वर्ष बाद भी फिल्म अपने स्थान पर बनी हुई है, आप लोग इसे हर तरह से पसंद करते हैं । प्रदर्शकों और फिल्म प्रेमियों दोनों ने 'बाहुबली' के अनुभव के आधार पर हमसे संपर्क किया है । उन्होंने कहा, 'हालांकि, हम 7 अप्रैल को एक विशेष प्रस्ताव के साथ पहले भाग को फिर से जारी कर रहे हैं, जो दोनों भागों के लिए टिकट का ख्याल रखता है । हम उत्साहित हैं । अप्रैल सबसे बड़ी फिल्म का साक्षी होगा ।'
निर्देशक एसएस राजमौली द्दारा निर्देशित आगामी फ़िल्म 'बाहुबली : द कन्क्लूज़न' दर्शकों के सवाल 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा' का जवाब देगी । प्रभाष, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और सत्याराज जैसे कलाकारों के अभिनय से सजी यह फ़िल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















