बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन को तलाशने में जुटे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बीते हफ़्ते ड्रग्स चैट सामने आने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया । इसके बाद हर किसी के मन में एक ही सवाल आया कि आखिर एनसीबी के रडार पर सिर्फ़ बॉलीवुड अभिनेत्रियां ही क्यों आईं जबकि बॉलीवुड अभिनेता से भी ड्रग्स को लेकर पूछताछ की जानी चाहिए । तो अब हमें हमारे बहुत ही विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि एनसीबी जल्द ही बॉलीवुड के कुछ अभिनेताओं को पूछताछ के लिए समन भेजेगी ।

एनसीबी अब बॉलीवुड अभिनेता को भेजेगी समन
सूत्र ने बताया कि एनसीबी ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों को पूछताछ के लिए पहले इसलिए बुलाया था क्योंकि उनकी ड्रग्स व्हाट्सएप चैट सामने आ गई थी । और अब एनसीबी के रडार पर बॉलीवुड के कुछ अभिनेता हैं जिनसे आने वाले समय में पूछताछ की जाएगी । इस बारें में सूत्र ने आगे बताया कि, “यह कोई जेंडर की बात नहीं है । बल्कि बात है कि सबसे पहले जाल में कौन फ़ंसा । पुरुषों को पहचानना थोड़ा मुश्किल था । लेकिन अब एनसीबी के सामने कुछ ऐसे बॉलीवुड अभिनेता के नाम आए हैं जिन्हें समन भेजने की तैयारी शुरू हो चुकी है ।”
हालांकि, NCB द्वारा पुरुष अभिनेताओं की सूची को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है, लेकिन कहा जा रहा है कि समन भेजे जाने वाले अभिनेताओं में से एक, बॉलीवुड के शानदार फिल्म परिवार से है और जिसने अपने पुराने इंटरव्यू में ड्रग्स लेने की बात को कहा था, जबकि दूसरा एक नई पीढ़ी का सुपरस्टार है जिसने देशभक्ति फ़िल्म के बाद स्टारडम हासिल किया ।
अब एनसीबी के रडार पर बॉलीवुड के ए लिस्टर एक्टर्स हैं । एनसीबी का दावा है कि फिलहाल इन सभी के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं, एविडेंस मिलते ही इनके खिलाफ एक्शन होगा ।
यह भी पढ़ें : एनसीबी को नहीं मिला दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर का ड्रग पेडलर्स से कोई लिंक, जांच अभी जारी है
बता दें कि ड्रग्स कनेक्शन को लेकर एनसीबी ने दीपिका-सारा-श्रद्धा का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है । तीनों के फोन से डिलीट डेटा को रिट्रीव किए जाने की कोशिश हो रही है ।
















