ड्रग्स मामल में जहां आर्यन खान आर्थर रोड़ जेल में कैद हैं वहीं अब एनसीबी की जांच के दायरे में बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे भी आ गई हैं । आर्यन खान की ड्रग्स चैट में अनन्या पांडे का नाम सामने आने के बाद अनन्या एनसीबी के शिकंजे में फ़ं गई हैं । आर्यन खान और अनन्या पांडे के बीच व्हाट्सऐप चैट को आधार बनाते हुए एनसीबी ने गुरुवार 21 अक्टूबर को अभिनेत्री के घर छापेमारी की और पूछताछ के लिए एनसीबी दफ़्तर बुलाया । कल एनसीबी के सवालों का जवाब देने के बाद अनन्या आज फ़िर एनसीबी के दफ़्तर पहुंची हैं । कहा जा रहा है कि अनन्या लगातार कह रही हैं कि उन्होंने कभी ड्रग्स का सेवन नहीं किया ।

अनन्या पांडे एनसीबी के शिकंजे में
दरअसल, एनसीबी को आर्यन और अनन्या के बीच नशे को लेकर बातचीत का चैट मिला जिसके चलते अब एनसीबी अनन्या से उस चैट के बारें में सवाल-जवाब कर रही है । खबरों की मानें तो, अनन्या से जुड़ी तीन चैट्स सबसे ज्यादा अहम हैं । 2018 से 2019 के बीच ये चैट्स गांजा को लेकर हुई हैं । अनन्या के दोनों फोन और लैप टॉप एनसीबी ने जब्त कर लिए हैं । कहा जा रहा है कि अनन्या की एक चैट में वो आर्यन से कहती हैं कि उन्होंने गांजा पहले ट्राई किया है । वो फिर से ट्राई करना भी चाहती हैं । वहीं एक और चैट में आर्यन अनन्या से गांजे को लेकर बात कर रहे थे । आर्यन पूछ रहे थे की कुछ जुगाड़ हो सकता है । अनन्या ने जवाब हुए कहा था कि मैं अरेंज कर दूंगी
जब एनसीबी ने इन चैट्स के बारें में अनन्या से सवाल किया तो अनन्या ने कहा कि वो बस मजाक कर रही थीं । इसके बाद अनन्या ने कहा कि वो ड्रग्स के बारे में नहीं बल्कि सिगरेट के बारे में बातचीत कर रहे थे ।
वहीं एनसीबी का कहना है कि अभी तक ऐसा कोई सबूत अभी तक हाथ नहीं लगा जिससे पता चले कि अनन्या ने आर्यन के लिए कभी कोई ड्रग अरेंज करवाया हो ।
गौरतलब है कि एनसीबी आज भी अनन्या से इस चैट को लेकर पूछताछ कर रही है । वहीं अनन्या ने एनसीबी की इस पूछताछ के चलते अपने सभी शूट्स को कुछ दिनों के लिए टाल दिया है ।
















