आर्यन खान सबंधित मुंबई क्रूज ड्रग्स केस की जांच कर रहे मुंबई जोन के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को अब ड्रग्स केस की जांच से बाहर कर दिया है । आर्यन खान ड्रग्स मामले में समीर वानखेडे़ पर 8 करोड़ रुपये की रिश्वत का आरोप लगा है । वानखेड़े को हटाए जाने के बाद मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संजय सिंह के नेतृत्व में एसआईटी को सौंपी गई है । इस मामले की जांच की जिम्मेदारी दिल्ली एनसीबी को सौंपी गई है । आर्यन खान ड्रग्स केस के साथ 5 अन्य मामलों की जांच दिल्ली एनसीबी की टीम करेगी ।

आर्यन खान सबंधित मुंबई क्रूज ड्रग्स केस की जांच से हटे एनसीबी ऑफ़िसर समीर वानखेड़े

आर्यन खान सबंधित ड्रग्स केस की जांच से हटे समीर वानखेड़े

खबरों की मानें तो, इस पूरे एक्शन पर समीर वानखेड़े ने भी अपना पक्ष रख दिया है । उनकी नजरों में उन्होंने खुद ही खुद को ड्रग्स केस से अलग करने के लिए कहा था । समीर वानखेड़े का कहना है कि उन्होंने ही खुद ही हाईकोर्ट में एक पिटिशन दायर कर उनके ऊपर लगे आरोपों की जांच सीबीआई या NIA जैसी केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की थी । उसी को आधार बनाकर दिल्ली के बड़े सीनियर अधिकारी के नेतृत्व में SIT बनाई गई है, जो अब आर्यन खान मामले और एनसीपी नेता नवाब मलिक के दामाद समीर खान केस की भी जांच करेगी । समीर का कहना है कि उन्हें कहीं से हटाया नही गया है बल्कि वो अपनी जगहं पर ही हैं ।

गौरतलब है कि मुंबई क्रूज़ ड्रग्स मामले में आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा समेत अन्य को एनसीबी ने 2 अक्टूबर की रात हिरासत में लिया था और अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया था । बाद में इस मामले को लेकर नवाब मलिक ने एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर कई तरह के आरोपों के साथ वसूली के भी आरोप लगाए हैं । इसे लेकर एनसीबी की विजिलेंस टीम जांच भी कर रही है ।