नवाजउद्दीन सिद्दीकी का एक आम आदमी से बेहतरीन अभिनेता बनने तक सफ़र हर किसी के लिए प्रेरणादायी है । जैसे-जैसे उन्होंने बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय से एक खास मुकाम हासिल किया है वैसे-वैसे उनकी फ़ैन फ़ोलोइंग में भी जबरदस्त इजाफ़ा देखने को मिला है । और इसी के चलते एक फ़ैन ने नवाजउद्दीन सिद्दीकी पर ऐसा प्यार दिखाया कि उनका हाथ फ़्रैक्चर हो गया ।

नवाजउद्दीन सिद्दीकी का हाथ फ्रैक्चर हो गया
अभी कुछ महीने पहले, जब नवाजउद्दीन सिद्दीकी कानपुर में थे, तब उनका सामना उनके एक ऐसे फ़ैन से हुआ, जिसको वो अभी तक नहीं भूला पाए है । हुआ यूं, ईवेंट खत्म करने के बाद जब नवाज अपनी गाड़ी में बैठने जा रहे थे तभी एक फैन ने उनके साथ सैल्फी लेनी चाही । नवाज दो कदम आगे बढ़े ही थे कि फैन ने उनका गला पकड़कर पीछे खींच लिया । फैन ने नवाज को इतनी तेज खींचा की उनका हाथ सीधे गाड़ी से जा टकराया । हालांकि तभी उनके बॉडीगार्ड आ गए और नवाज को गाड़ी तक ले गए ।
हालांकि नवाज ने काफ़ी दिनों तक इस बात पर चुप्पी साधे हुई थी लेकिन अब उन्होंने इस पर खुलकर बोला है । नवाज ने कहा कि, फैन ने उन्हें इतनी जोर से खींचा था कि उनके हाथ में चोट लग गई, उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया । हालांकि फैन की इस हरकत पर वो नाराज नहीं हुए । उन्होंने कहा , ठीक है... क्या करें, उसका अपना तरीका था । उनका प्यार है ।
यह भी पढ़ें : क्या शाहरुख-सलमान-आमिर का दौर खत्म हो गया है ? नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने बताया फ़्लॉप का मतलब
नवाज पिछली बार सान्या मल्होत्रा के साथ फ़ोटोग्राफ़ फ़िल्म में नजर आए थे । और इससे पहले बाल ठाकरे की बायोपिक फ़िल्म ठाकरे में बाल ठाकरे का किरदार निभाते हुए नजर आए थे । दोनों ही फ़िल्मों में नवाज के अभिनय को खूब सराहा गया था । नवाज जल्द ही बोले चूड़िंया में मौनी रॉय के साथ नजर आएंगे ।
















